
हद से ज्यादा लंबाई! वीडियो में महिला ने दिखाया, जिंदगी में कैसे-कैसे आती हैं मुश्किलें
AajTak
लंबी हाइट की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है, लेकिन क्या हो जब आपकी हाइट जरूरत से ज्यादा लंबी हो जाए? ऐसे हालात में जिंदगी में क्या-क्या और कहां-कहां दिक्कतें आ सकती हैं. सोशल मीडिया में इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है.
लंबी हाइट की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है, लेकिन क्या हो जब आपकी हाइट जरूरत से ज्यादा लंबी हो जाए? ऐसे हालात में जिंदगी में क्या-क्या और कहां-कहां दिक्कतें आ सकती हैं. सोशल मीडिया में इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है.
हाल ही में एक ब्रिटेन की कैटी महिला वीडियो बनाकर अपना अनुभव शेयर किया. महिला की लंबाई लंबाई 6.7 फीट है. आमतौर पर लंबी हाइट को लोग एक आशीर्वाद मानते हैं, लेकिन उनके लिए यह कई परेशानियों का सबब बन चुकी है. कैटी ने बताया उनकी असामान्य लंबाई ने उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में कहां-कहां मुश्किलों का सामना करने पर मजबूर किया.
लंबी हाइट बनी मुसीबत!
महिला ने बताया कि उनकी हाइट के कारण उन्हें कपड़े खरीदने में बहुत दिक्कत होती है. उनकी साइज के कपड़े पहले तो मिलते ही नहीं.सामान्य दुकानों में उनके लिए सही साइज के कपड़े मिलना लगभग असंभव है. इसके अलावा, जूते खरीदना भी किसी चुनौती से कम नहीं. उनके लिए सही साइज के जूते ढूंढने के लिए उन्हें स्पेशल ऑर्डर देने पड़ते हैं.
देखें वीडियो
यही नहीं, महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करना उनके लिए एक बड़ा सिरदर्द है. कैब में बैठने की जगह उनके लिए काफी तंग होती है. लंबाई के कारण उन्हें हर बार झुकना पड़ता है, जिससे उनकी पीठ और गर्दन में दर्द होता है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











