
हत्या को अंजाम देने के बाद से फरार थी महिला, पुलिस ने 5 वर्ष बाद किया गिरफ्तार
AajTak
पालघर जिले में 2020 में एक हत्या को अंजाम देने के बाद से ही एक महिला फरार थी. जिसके बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी. वहीं, अब 5 वर्षों बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 2020 में हुए एक हत्या के मामले में आरोपी एक महिला को पांच साल से अधिक समय तक फरार रहने के बाद मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
2020 से ही फरार थी आरोपी
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि नालासोपारा इलाके की रहने वाली आरोपी डोलरिन अफरीन अहमद खान (27) ने 12 फरवरी, 2020 को पालघर के अर्नाला में प्रदीप दयाशंकर राय (23) की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए घटना को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें: दूसरी शादी, जमीन और पैसे का झगड़ा... पति की हत्या कर कुएं में फेंका शव, 6 महीने बाद खुला राज!
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी और पड़ोसी ठाणे जिले के बदलापुर निवासी व्यक्ति के बीच पैसे का विवाद अपराध का कारण था. इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य नष्ट करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
10 अक्टूबर को की गई गिरफ्तारी

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












