
हत्या की साजिश और सुपारी... पन्नू मामले में निखिल गुप्ता पर अदालती कार्यवाही शुरू, जानें- कितनी हो सकती है सजा
AajTak
निखिल गुप्ता को बीते शुक्रवार को चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाया गया था. इसके बाद सोमवार दोपहर को उन्हें पहली बार अमेरिकी अदालत में पेश किया गया. उस पर खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के लिए एक हिटमैन को हायर करने का आरोप है.
खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या साजिश रचने के मामले में आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता की सोमवार को अमेरिकी फेडरल कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान गुप्ता ने खुद पर लगे सभी आरोपों से सिरे से खारिज कर दिया.
निखिल गुप्ता को सोमवार दोपहर मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान उसने नीले रंग का स्वेटर और काले रंग की स्वैटपैंट पहनी हुई थी. उसके हाथ पीछे थे, जिनमें हथकड़ियां लगी हुई थीं. कोर्टरूम में सुनवाई शुरू होने के बाद गुप्ता की ओर से उनके वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल दोषी नहीं हैं.
निखिल गुप्ता को बीते शुक्रवार को चेक रिपब्लिक से अमेरिका लाया गया था. इसके बाद सोमवार दोपहर को उन्हें पहली बार अमेरिकी अदालत में पेश किया गया. उस पर खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के लिए एक हिटमैन को हायर करने का आरोप है. यानी निखिल ने पन्नू की हत्या के लिए सुपारी दी थी.
अमेरिकी अभियोजक पक्ष का कहना है कि निखिल गुप्ता ने भारत सरकार के एक अधिकारी के कहने पर पन्नू की हत्या के लिए सुपारी दी थी. हालांकि, भारत सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है.
न्यूयॉर्क की कोर्ट ने निखिल गुप्ता को 28 जून को होने वाली सुनवाई तक उन्हें हिरासत में रखने का आदेश दिया है. इस बीच उनके वकील ने जमानत के लिए आवेदन नहीं किया.
कोर्ट में किन आरोपों में चल रहा है मुकदमा

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








