
हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये चीजें, बुढ़ापे तक रहेंगे फिट
AajTak
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको अपनी डेली रूटीन में डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध और उससे बनीं चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए. डेयरी प्रोडक्ट में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा भरपूर होती है. इसके साथ ही डेयरी प्रोडक्ट में प्रोदीन की मात्रा भी अधिक होती है.
हड्डियां शरीर का सबसे अहम ढांचा होती हैं जो आपके शरीर को मजबूती देती हैं. अक्सर लोग हड्डियों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं जबकि इन पर हमारा पूरा शरीर टिका है. ऐसे में हड्डियों को मजबूती देने के लिए आपको कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए जिसकी वजह से आपकी हड्डियां लोहे सी मजबूत हो जाएंगी.
डेयरी प्रोडक्ट्स अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो आपको अपनी डेली रूटीन में डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध और उससे बनीं चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए. डेयरी प्रोडक्ट में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा भरपूर होती है. इसके साथ ही डेयरी प्रोडक्ट में प्रोदीन की मात्रा भी अधिक होती है. दूध कैल्शियम से भरपूर होता है, साथ ही इसमें और भी कई पोषक तत्व होते हैं. दूध के अलावा दही, पनीर जैसे खाद्य पदार्थों का भी सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है.
हरी पत्तेदार सब्जियां हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकली, गोभी और केल में विटामिन और मिनरल्स के अलावा कैल्शियम भी पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूती बढ़ाता है. हरी सब्जियों में फाइबर, आयरन और विटामिन ए भी अधिक होता है.
बादाम साबुत बादाम कैल्शियम का एक और समृद्ध स्रोत हैं. वे स्वस्थ वसा, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन ई से भी भरे हुए हैं. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है.
सोयाबीन सोयाबीन में प्रोटीन के साथ ही काफी कैल्शियम भी होता है. यह आपकी डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन दोनों की मात्रा को बढ़ा देता है. इसलिए इसका सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.
चिया सीड्स

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












