
हज यात्रा पर गए 300 हाजियों ने किया ये काम, सऊदी अरब ने गिरफ्तार किया, 2 लाख रुपये का जुर्माना भी ठोंका
AajTak
सऊदी अरब ने बिना परमिट हज यात्रा पर आए 300 यात्रियों को गिरफ्तार किया है. सभी लोगों पर 2 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है. सऊदी ने इसे देखते हुए मक्का शहर के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बना दिया है.
सऊदी अरब ने इस हफ्ते शुरू हो रही हज यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं. खाड़ी देश ने पहले ही कह दिया था कि बिना परमिट के यात्रा करने वाले हाजियों को गिरफ्तार कर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा. बावजूद इसके सैकड़ों लोग बिना परमिट हज यात्रा करते पकड़े गए हैं. सऊदी अधिकारियों ने ऐसे लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिना परमिट हज यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे.
समाचार एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि सभी गिरफ्तार किए गए लोगों पर जुर्माना लगाया गया है.
हज सुरक्षा के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल-बसामी ने सरकारी मीडिया पर प्रसारित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'कुछ 288 नागरिकों और निवासियों को हज नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.' लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि सभी लोगों पर 10,000 सऊदी रियाल (2 लाख 10 हजार 633 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है.
बसामी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बिना परमिट यात्रियों के मक्का में प्रवेश को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. मक्का के ग्रैंड मस्जिद के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बना दिया गया है. उन्होंने कहा कि 69 हजार से अधिक वाहनों में लगभग एक लाख लोगों को प्रवेश करने से फिलहाल के लिए रोक दिया गया है.
सऊदी अरब इस साल 10 लाख लोगों को हज यात्रा की अनुमति दे रहा है. कोरोनोवायरस महामारी के कारण दो सालों तक सऊदी अरब ने विदेशियों की हज यात्रा पर पाबंदी लगाई थी. इस बार विदेशों से 8 लाख 50 हजार लोग सऊदी हज यात्रा पर आ रहे हैं. सऊदी अधिकारियों ने बताया कि रविवार तक कम से कम 6 लाख 50 हजार लोग हज के लिए विदेशों से पहुंचे हैं. हज यात्रा आधिकारिक तौर पर बुधवार को शुरू होगी, लेकिन हाजी सोमवार से ही धार्मिक कामों में लगे हैं.
हज के लिए सभी देशों का कोटा निर्धारित करता है सऊदी अरब

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











