
हंदवाड़ा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर के दो सहयोगी गिरफ्तार, हथियार बरामद
AajTak
जानकारी के मुताबिक हंदवाड़ा पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ की टीमों के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया. इस संयुक्त टीम ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया.
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. जिसे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ ने मिलकर बनाया है. पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम ने लश्कर के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनकी निशानदेही पर कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक हंदवाड़ा पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ की टीमों के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया. इस संयुक्त टीम ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. और आतंकी सहयोगियों की निशानदेही पर टूटीगुंड जंगल से हथियार भी बरामद किए हैं.
इस ऑपरेशन के दौरान लश्कर के जो दो मददगार पकड़े गए हैं, उनकी शिनाख्त परवेज अहमद डार पुत्र मोहम्मद रुस्तम डार और शौकत अहमद शेरगुजरी पुत्र के बेटे गुलाम मोहम्मद शेरगुजरी के तौर पर हुई है. ये दोनों ही टूटीगुंड, हंदवाड़ा के रहने वाले हैं.
इस संबंध में हंदवाड़ा पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 264/2023 दर्ज किया गया है. अब इस मामले में जांच शुरू की गई है. इस मामले में और भी गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की उम्मीद है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






