
सिर से पांव तक कर्ज के बोझ तले दबा पाकिस्तान, कैसे बने ये हालात, देखें
AajTak
पाकिस्तान इस वक्त अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. मौजूदा कर्ज का बोझ 130 अरब डॉलर तक पहुंच गया है और इस स्थिति में न तो दोस्त देश मदद के लिए आगे आ रहे हैं और न ही पाकिस्तान की कर्ज चुकाने की क्षमता बची है. चीन, जो कि पाकिस्तान का सबसे बड़ा कर्जदाता है, उसने भी अपने कर्ज की तुरंत अदायगी की मांग की है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











