
स्वीडन में जेंडर चेंज करना हुआ आसान, संसद में पारित हुआ कानून
AajTak
लगभग 6 घंटे तक चली बहस के बाद 234 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया, 94 विपक्ष में रहे और 21 अनुपस्थित थे. स्वीडन के कंजर्वेटिव प्राइम मिनिस्टर उल्फ क्रिस्टर्सन का सेंटर-राइट गठबंधन इस मुद्दे पर विभाजित हो गया था.
स्वीडन के संसद ने बुधवार को एक कानून पारित कर लोगों के लिए कानूनी तौर पर लिंग परिवर्तन के लिए आवश्यक आयु 18 से घटाकर 16 कर दी. हालांकि 18 साल से कम उम्र के युवाओं को अभी भी अभिभावक, डॉक्टर और नेशनल बोर्ड ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर से अनुमति लेनी होगी.
अब जेंडर डिस्फोरिया डायग्नोसिस की जरूरत नहीं होगी. चिकित्सा पेशेवरों के अनुसार, जेंडर डिस्फोरिया उन लोगों द्वारा अनुभव किया जाने वाला एक मनोवैज्ञानिक तनाव है जिनकी लिंग अभिव्यक्ति (Gender Expression) उनकी लिंग की पहचान (Gender Identity) से मेल नहीं खाती है.
6 घंटे तक चली बहस
लगभग 6 घंटे तक चली बहस के बाद 234 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया, 94 विपक्ष में रहे और 21 अनुपस्थित थे. स्वीडन के कंजर्वेटिव प्राइम मिनिस्टर उल्फ क्रिस्टर्सन का सेंटर-राइट गठबंधन इस मुद्दे पर विभाजित हो गया था. डेनमार्क, नॉर्वे, फिनलैंड और स्पेन उन देशों में से हैं जिनके पास पहले से ही समान कानून हैं.
जर्मनी ने भी बनाया कानून
पिछले शुक्रवार को जर्मन सांसदों ने इसी तरह के कानून को मंजूरी दे दी जिससे ट्रांसजेंडर, इंटरसेक्स और नॉन-बाइनरी लोगों के लिए सीधे रजिस्ट्री कार्यालयों में आधिकारिक रिकॉर्ड में अपना नाम और लिंग बदलना आसान हो गया.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










