
स्वीडन के स्कूल में फायरिंग, 5 लोगों के घायल होने की खबर
AajTak
स्वीडन के सेंट्रल हिस्से में स्थित ओरेब्रो शहर के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें पांच लोगों को गोली मार दी गई है. पुलिस ने घायल हुए लोगों की चोटों की गंभीरता के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी है. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से स्कूल से दूर रहने की अपील की है.
स्वीडन के सेंट्रल ओरेब्रो शहर में स्थित एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी की चौंकाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना दिया है. यह घटना मंगलवार दोपहर में लगभग 13:00 बजे के आसपास हुई. पुलिस के मुताबिक, इस गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने इस गोलीबारी के बाद स्कूल की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे स्कूल के आसपास न जाएं ताकि जांच और सुरक्षा कार्यों में बाधा न पहुंचे. गोलीबारी की इस घटना ने ओरेब्रो के लोगों के बीच चिंता पैदा की है, जो आमतौर पर शांत और सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है.
यह भी पढ़ें: अमृतसर में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर जेंटा खरड़ ने ली जिम्मेदारी
हत्या की कोशिश, गंभीर अपराध की जांच जारी!
ओरेब्रो शहर की पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "पांच लोगों को गोली लगने की पुष्टि हुई है." उन्होंने कहा कि मामले की जांच फिलहाल "हत्या की कोशिश, गंभीर हथियार अपराध" के तौर पर की जा रही है. हमले की वजह और पीड़ितों की हालत के बारे में अभी और जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, एंबुलेंस, रेस्क्यू सर्विसेज और पुलिस फिलहाल मौके पर मौजूद हैं.
स्वीडन के जस्टिस मिनिस्टर गुन्नार स्ट्रोमर ने स्वीडिश मीडिया से बताया, "ओरेब्रो में हिंसा की खबरें बेहद गंभीर हैं. पुलिस घटनास्थल पर है और कार्रवाई जोरों पर है. सरकार कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ निकट संपर्क में है और हालात पर बारीकी से नजर रख रही है."

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









