
स्विस लेडी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, शादी नहीं इस वजह से हुई थी नीना बर्जर की हत्या!
AajTak
Swiss Woman Murder Case: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुई एक स्विस लड़की नीना बर्जर हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि आरोपी आरोपी ब्वॉयफ्रेंड गुरप्रीत सिंह ने पैसों के लेन-देन में हुए विवाद की वजह से उसकी हत्या की थी. उसके बाद कार में डालकर शव को ठिकाने लगा दिया था.
स्विट्जरलैंड की राजधानी ज्यूरिख की रहने वाली नीना बर्जर मर्डर केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. लेकिन इस बार जो खुलासा हुआ है, वो पूरे केस की जांच की दिशा बदल सकता है. पुलिस सूत्रों की मुताबिक, आरोपी आरोपी ब्वॉयफ्रेंड गुरप्रीत सिंह ने शादी के इंकार की वजह से नहीं बल्कि पैसों के लेन-देन में हुए विवाद की वजह से उसकी बेरमी से हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि गुरप्रीत ने मृतिका नीना को सात लाख रुपए दिए थे, जिसे वो वापस मांग रहा था. लेकिन नीना देने से इंकार कर रही थी. इसी वजह से उसने साजिश के तहत उसे भारत बुलाया था. इसके बाद उसने कई जगहों से उसके साथ जाकर एटीएम से पैसा निकालने की कोशिश की थी.
पुलिस सूत्रों की माने तो नीना बर्जर का अकाउंट स्विट्जरलैंड में होने की वजह से गुरप्रीत सिंह एटीएम से पैसे निकालने में सफल नहीं हो पाया. उन दोनों को एक एटीएम सेंटर के सीसीटीवी में भी देखा गया है. वारदात वाले दिन उन दोनों ने एक बार फिर बैंक से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे. उसके बाद वो भयंकर नाराज हो गया. गुस्से में उसने नीना की हत्या की साजिश रच डाली. इसके तहत उसने उसे एक तांत्रिक अनुष्ठान में हिस्सा लेने के लिए उकसाया. उसने कहा कि वो ऐसा करके अपनी समस्याएं खत्म कर सकती है. नीना तैयार हो गई तो उसने हाथ और पैर बांध दिए. उसके बाद कचरे की थैली से चेहरा ढक दिया. दम घुटने से उसकी मौत हो गई.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन दोनों के व्हाट्सऐप चैट से कई खुलासे हुए हैं, जिसमें वित्तीय लेन-देन की बात सामने आई है. उन्होंने बताया, "अपनी चैट में गुरप्रीत सिंह ने बार-बार नीना बर्जर से पैसे वापस मांगे थे. हत्या से पहले बर्जर ने विभिन्न एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया था, लेकिन असफल रही थी. उस दौरान गुरप्रीत उसके था एटीएम के सीसीटीवी में देखा गया था. इतना ही नहीं नीना ने यह जांचने के लिए एक बैंक मैनेजर से भी संपर्क किया था कि क्या वो अपने स्विट्जरलैंड स्थित बैंक खाते से बड़ी रकम निकाल सकती है. उसके बहुत सारे प्रयास के बाद भी जब पैसे नहीं मिले तो गुरप्रीत ने उसकी हत्या कर दी. उसके बाद शव को कार में छोड़ आया.''
अपनी कथित गर्लफ्रेड नीना की हत्या का आरोपी 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह 8वीं कक्षा तक पढ़ा है. वो दिल्ली में रत्नों का व्यापार करता था. लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि उसके घर से कई हथियार बरामद किए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने अलग से आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. उसके दो घर हैं. एक जनकपुरी जहां उसकी मां और बहन रहती हैं. दूसरा तिलक नगर में है. वहां से 28 कारतूस के साथ तीन अत्याधुनिक हथियार और एक देशी पिस्तौल जब्त की गई है. सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत जो केस दर्ज किया है, उसमें उसे फिर से पुलिस हिरासत में लिया जा सकता है. उसका पिता फ्रांस में है. अभी तक भारत नहीं लौटा है.
नीना बर्जर का शव बरामद होने के बाद भी कई दिनों तक मुर्दाघर में पड़ा हुआ है. कई दिनों बाद उसके शव का पोस्टमार्टम हो सका. उसके परिजनों ने दिल्ली आने में असमर्थता जताई थी. दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच के लिए अब नीना के शव का डीएनए टेस्ट भी कराया है. पुलिस कहना है कि आरोपियों के कब्जे से मृतक के कई दस्तावेज और सामान मिले हैं. उनका उपयोग शरीर से एकत्र किए गए डीएनए सैम्पल से मिलान के लिए किया जाएगा. दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्विटजरलैंड के फेडरल डिपार्टमेटं ऑफ फॉरेन अफेयर्स यानी एफडीएफए को नीना के कत्ल की खबर मिल चुकी थी. एफडीएफए का कहना है कि नई दिल्ली में मौजूद स्विस एंबेसी दिल्ली पुलिस के लगातार संपर्क में है.
यह भी पढ़ें: स्विस लेडी मर्डर केस: नीना बर्जर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






