
स्वास्तिक की तुलना नाजी प्रतीक से न करें, कनाडा के PM ट्रूडो को हिंदू संगठन की नसीहत
AajTak
कनाडा में जारी प्रदर्शनों को लेकर प्रधानमंत्री ट्रूडो और भारतीय मूल के नेता जगमीत सिंह ने कहा है कि प्रदर्शनों को और बढ़ाने के लिए स्वास्तिक प्रतीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक बिल भी लाया गया है. इस पर आपत्ति जताते हुए एक अमेरिकी हिंदू संगठन ने कहा है कि ट्रूडो स्वास्तिक और नाजी प्रतीक हकेनक्रेज को एक साथ न मिलाएं.
कनाडा में कोविड वैक्सीन को अनिवार्य बनाए जाने और लॉकडाउन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश में आपातकाल लगा दिया है. इस बीच अमेरिका स्थित एक प्रमुख हिंदू संगठन ने प्रधानमंत्री ट्रूडो और भारतीय मूल के नेता जगमीत सिंह से आग्रह किया है कि वे हिंदुओं के प्राचीन और शुभ प्रतीक 'स्वास्तिक' को नाजियों के प्रतीक 'हकेनक्रेज' (स्वास्तिक जैसा दिखने वाला प्रतीक) के साथ न मिलाएं.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










