
स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, BJP समर्थकों पर आरोप
AajTak
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के काफिले पर पथराव कर दिया गया. पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. आरोप भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों पर लगाया है.
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (UP Kushinagar) जिले में यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के काफिले पर पथराव कर दिया गया. पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. इस मामले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों पर लगाया गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि उनके पिता पर बीजेपी के लोगों ने हमला कराया है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










