
'स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है' रामचरितमानस विवाद पर बोले श्रीराम भद्राचार्य, धीरेंद्र शास्त्री का किया समर्थन
AajTak
पद्म विभूषण से सम्मानित श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने आजतक से खास बातचीत की है. इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि वो सठिया गए हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है. इसके अलावा उन्होंने PoK और धीरेंद्र शास्त्री के मुद्दे पर भी बात की.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय सुर्खियों में हैं. उन पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. वहीं 'सरकार' इसे सनातन धर्म पर हमला बता रहे हैं. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं. दूसरी ओर रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों पर भी विवाद खड़ा हो गया है. कुछ लोग इसे रामचरितमानस से निकालने की बात कर रहे हैं. ऐसे में आजतक ने बात की श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी श्री राम भद्राचार्य से. जिन्हें धीरेंद्र शास्त्री अपना गुरु मानते हैं. भद्राचार्य नेत्रहीन हैं और उन्हें मानस मर्मज्ञ माना जाता है. उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है.
स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए बयान पर भद्राचार्य ने कहा कि वो सठिया गए हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है. स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि.
धीरेंद्र शास्त्री का किया समर्थन
इसके अलावा उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुद्दे पर भी बात की. धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हिन्दू राष्ट्र को लेकर दिए बयान को लेकर बोले कि हिंदू राष्ट्र के लिए हमें यत्न करते रहना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा ये कब होग ये तो भगवान जाने लेकिन हमें कोशिश करनी चाहिए.
'संशोधित और संपादित का फर्क समझें'
इसके अलावा रामचरित मानस को संशोधित करने के आरोप पर बोले कि मैं 20 बार कह रहा हूं कि मैंने संशोधन किया ही नहीं था. पूछने वाले मूर्खों को संशोधन और संपादन का अंतर ही समझ नहीं आ रहा तो मैं क्या करूं. उन्होंने कहा- मुकदमा चला तो आरोप खारिज हो गए.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





