
'स्वयं से प्रतिस्पर्धा', 'सुशासन को मजबूती'...सीएम योगी ने बताया अगले 5 साल का एजेंडा
AajTak
Uttar Pradesh Latest News: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सभी को संबोधित किया. अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद योगी आदित्यनाथ को बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. गुरुवार को लखनऊ में अमित शाह के नेतृ्त्व में हुई बैठक में योगी आदित्यनाथ निर्विरोध विधायक दल के नेता चुने गए. विधायक दल का नेता चुने जानें के बाद योगी आदित्यनाथ ने वहां पर मौजूद सभी राजनेताओं को संबोधित किया. अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने सरकार 2.0 का क्या एजेंडा है इसका भी खुलासा किया.
योगी आदित्यनाथ ने कहा, यूपी में एक बार फिर जीतकर बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. हमने लगातार सत्ता में आने का रिकॉर्ड बनाया है. ये हम सभी के लिए गौरव का क्षण है, जब किसी मुख्यमंत्री को दोबारा सत्ता में आने का मौका मिला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले 5 सालों में प्रदेश में विकास की नींव डालने का काम किया. अगले पांच साल में यूपी के खोए गौरव को वापस लाने का काम किया जाएगा.
2017 से हम प्रदेश को कुशासन से सुशासन की तरफ ले गए. अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. सुशासन को और कैसे सुदृढ़ करना है. इस पर हम सभी को कार्य करना है.
स्वयं से है प्रतिस्पर्धा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई सरकार की लड़ाई किसी भी पुरानी सरकार के कार्यलय से नहीं है. राज्य को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है इसके लिए अब प्रतिस्पर्धा पिछले 5 सालों के कार्य से है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'हमारी सरकार ने प्रदेश की जीडीपी को बढ़ाया. आज प्रदेश दंगा मुक्त है. अब वंशवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी. हमने सुशासन और गरीब कल्याण के लिए काम किया. अब हम लोगों की आय को दोगुनी करेंगे. प्रदेश को नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाएंगे. सत्ता में रहकर मालिक बनकर नहीं बल्कि सेवक बनकर काम करेंगे.'प्रदेश में रहा है राजनीतिक अस्थिरता का माहौल योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश में ज्यादातर समय राजनीतिक अस्थिरता का माहौल रहा. इसका नतीजा उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातिवादी और परिवारवादी पार्टियों का उदय हुआ. समाजवादी पार्टी की सरकार में राजनीति का अपराधीकरण था. उत्तर प्रदेश की जनता इससे मुक्ति चाहती थी. 2017 का समय आया और यहां की जनता को उससे मुक्ति मिली.
सपा सरकार पर साधा निशाना सपा सरकार में उद्योगपतियों का सम्मेलन दिल्ली में होता था. क्योंकि कोई भी उद्योगपति लखनऊ आने के लिए तैयार नहीं होता था. सपा सरकार में माफिया और गुंडे पुलिस के मालिक बन बैठे थे. गरीब की एफआईआर लिखवाने की हिम्मत नहीं होती थी. 2017 के बाद जब सत्ता में बदलाव हुआ, तो आप देख सकते हैं गुंडे और माफियाओं की क्या हालत है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





