
स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से क्या-क्या बोले PM मोदी, पढ़ें पूरी स्पीच
AajTak
78वें स्वंतत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाख युवाओं को राजनीति में जन प्रतिनिधियों के रूप में लाने का आह्वान किया, विशेष रूप से उन परिवारों के युवाओं को, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि न हो. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे युवा जरूरी नहीं कि एक ही पार्टी में शामिल हों, वे अपनी पसंद की किसी भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार लालकिले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया है. 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने 98 मिनट तक भाषण दिया और तमाम मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने विकसित भारत का संकल्प सामने रखा. हम आपके लिए यहां पीएम मोदी का वह भाषण पूरा हूबहू पेश कर रहे हैं, जो उन्होंने लालकिले की प्राचीर से दिया--
भारत माता की जय.
भारत माता की जय.
भारत माता की जय.
मेरे प्यारे देशवासियों, मेरे परिवारजन!
आज वो शुभ घड़ी है, जब हम देश के लिए मर-मिटने वाले, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी के तख्ते पर चढ़ करके भारत माँ की जय के नारे लगाने वाले अनगिनत आजादी के दीवानों को नमन करने का यह पर्व है. उनका पुण्य स्मरण करने का पर्व है. आजादी के दीवानों ने आज हमें आजादी के इस पर्व में स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है. यह देश उनका ऋणी है. ऐसे हर महापुरूष के प्रति हम अपना श्रद्धाभाव व्यक्त करते हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












