
स्वच्छ भारत मिशन का नया चरण, 500 शहरों में सफाई-वेस्ट मैनेजमेंट पर फोकस, बड़ी बातें
AajTak
केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है. शहरों के साथ-साथ अब छोटे कस्बों पर भी फोकस है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इसे लॉन्च करेंगे.
महात्मा गांधी की जयंती से एक दिन पहले देश में स्वच्छता को लेकर एक और अहम कदम उठाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 को लॉन्च करेंगे, साथ ही शहरों को विकसित करने वाली अमृत योजना की भी शुरुआत करेंगे. इन योजनाओं के तहत देश के 500 से ज्यादा शहरों में सफाई पर फोकस करना लक्ष्य है. पीएम मोदी जिन योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं, उनमें क्या खास है जानिए... • स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0 का कुल बजट 1.41 लाख करोड़ रुपये है. इसके तहत शहरी विकास मंत्रालय जल शक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा. • स्वच्छ भारत के पहले चरण में शौचालय पर फोकस रहा था, अब दूसरे चरण में वेस्ट मैनेजमेंट पर पूरी तरह फोकस रहेगा. वेस्ट मैनेजमेंट जो अभी 70 फीसदी पर है, उसे 100 फीसदी तक पहुंचाना है. • नए मिशन में 3 R पर फोकस किया जाएगा, जिसमें रीड्यूस, रीयूज़ और रिसाइकल पर जोर रहेगा. सभी जगहों पर वेस्ट मैनेजमेंट को मजबूत किया जाएगा, ताकि इसको लागू किया जा सके. • स्वच्छ भारत मिशन के साथ-साथ अमृत योजना को साथ लाया गया है. देश के पांच सौ शहरों में वेस्ट मैनेजमेंट से अलग अब वाटर सप्लाई पर फोकस किया गया है. • शहरों के बाद अब छोटे कस्बों पर फोकस है, जहां पानी की सप्लाई पहुंचानी है. इस मिशन के तहत करीब ढाई करोड़ परिवारों को फायदा पहुंचाया जाएगा. • स्कीम के तहत वाटर मैनेजमेंट, सबमिशन टेक्नोलॉजी को तवज्जो दी जा रही है, ताकि भविष्य के हिसाब से काम किया जा सके. गौरतलब है कि मोदी सरकार ने साल 2014 में पहले स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी. इसके तहत देश में बड़े स्तर पर शौचालय बनाए गए, सफाई अभियान भी चलाया गया. इससे इतर सरकार द्वारा गंगा और अन्य नदियों की सफाई का काम भी चल रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











