
स्लिम बॉडी, एंटी-एडिक्शन फीचर से AI तक... साल 2025 और स्मार्टफोन में दिखेंगे ये 5 बड़े बदलाव
AajTak
Smartphones Trend in 2025 : साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है. बीते साल की तुलना में इस साल स्मार्टफोन के अंदर अलग और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा. इस साल बेहतर AI इंटिग्रेशन, स्लिम बॉडी और बेहतर Cyber Security के लिए नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. आइए इस साल नजर आने वाले टॉप-5 ट्रेंड के बारे में जानते हैं.
टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे ज्यादा बदलाव अब तक शायद स्मार्टफोन में ही नजर आए हैं. 200MP कैमरा, दमदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और बहुत कुछ स्मार्टफोन में देखा जा चुका है. अब लगता है कि डिजाइन, फीचर्स को लेकर यह इंडस्ट्री अपने सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंच गई हैं. हालांकि बदलाव की कहानी अभी रुकी नहीं है. इस साल स्मार्टफोन इंडस्ट्री में ये 5 बदलाव जरूर नजर आएंगे.
5 बदलावों की लिस्ट में यानी 2025 में लॉन्च होने वाले नेक्स्ट जनरेशन के स्मार्टफोन से थोडे़ बहुत अलग जरूर होंगे. यहां AI इंटीग्रेशन ऐप्स और बेहतर इंटरफेस मिलेगा. इसके अलावा बाजार में स्लिम हैंडसेट देखने को मिलेंगे, जिसमें बेहतर बैटरी लाइफ भी मिलेगी. यहां यूजर्स को बेहतर साइबर सिक्योरिटी फीचर मिलेंगे, जो स्पैम कॉल्स और बेहतर सुरक्षा प्रोवाइड कराएंगे.
बीते 2-3 साल की बात करें तो स्मार्टफोन के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है. कई ब्रांड अपने पुराने डिजाइन को रिसाइकल कर रहे हैं, सिर्फ कैमरा पॉजिशन चेंज कर देते हैं.
इस साल यानी 2025 में Apple और Samsung की तरफ से कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दोनों ही कंपनियां अपनी तरफ से इस साल स्लिम स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं. लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके नाम iPhone 17 Air Slim और Samsung Galaxy S25 Slim हैंडसेट होगा.
मोबाइल में Slim Body के कई नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं. Apple 17 Air की रिपोर्ट्स पर गौर करें तो इस बार कंपनी उसमें सिंगल कैमरालें देगी और सिम ट्रे भी गायब हो सकती है. नई बैटरी टाइप का इस्तेमाल किया जा सकता है.
साल 2024 में कई कंपनियों ने अपने-अपने AI को लॉन्च किया और उसके बाद ऐप की मदद से उसको स्मार्टफोन तक पहुंचाया. अब Apple, Samsung और Google इस साल मोबाइल में बेहतर AI इंटीग्रेशन दे सकती हैं, जिसकी वजह से यूजर्स को काफी फायदा पहुंच सकता है और यूजर्स को भी काफी फायदा देखने को मिल सकता है. कंपनियां मोबाइल्स के लिए AI-Centric फीचर्स को भी लॉन्च कर सकती हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









