
स्मॉग-फॉग और सांसों में घुलता जहर... नवंबर शुरू होते ही फिर धुआं-धुआं दिल्ली-NCR, 15 दिन में ऐसे बिगड़ते गए हालात
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में धुंध और धुंआ से हाल-बेहाल हैं. पिछले दो हफ्ते से वायु प्रदूषण ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वालों की टेंशन बढ़ा दी है. इस जहरीले धुएं से बड़ी संख्या में लोग बीमार भी रहे हैं और अस्पताल में पहुंच रहे हैं. सांस लेने में दिक्कत हो रही है. लोग बाहर कम निकल रहे हैं. केंद्र सरकार के प्रदूषण नियंत्रण आयोग ने गैर-जरूरी निर्माण और डीजल से चलने वाले ट्रकों के राजधानी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दे दिया है.
दिल्ली-NCR में दमघोंटू एयर पॉल्यूशन से हालात बिगड़ गए हैं. आसमान में धुएं की धुंध छाई है. सांस लेना मुश्किल हो गया है. आंखों और सीने में जलन की शिकायतें आ रही हैं. गुरुवार को पूरे दिन आसमान में धुंध छाई रही. शुक्रवार सुबह से भी यही हालात हैं. सर्दी के साथ वायु प्रदूषण की एंट्री ने पहले से बीमार लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. इस बीच, दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अगले दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं. ये स्कूल में शुक्रवार और शनिवार तक ऑनलाइन रहेंगे और वर्चुअल क्लास लगाई जाएंगी.
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में करीब 15 दिन से वायु प्रदूषण की समस्या बनी हुई है. पिछले चार दिन से हालात बिगड़ना शुरू हो गए और नवंबर की शुरुआत से आसमान में पॉल्यूशन की धुंध छाई हुई है. विजिबिलिटी घट गई है. सूरज छिप गया है. इसके पीछे पराली जलाने और बदलते मौसम को कारण बताया है. डॉक्टर्स ने सांस संबंधी समस्याओं के बारे में अलर्ट जारी किया है.
'अगले दो दिन और बिगड़ेंगे हालात'
दिल्ली में AQI बुधवार को 364, मंगलवार को 359, सोमवार को 347, रविवार को 325, शनिवार को 304 और शुक्रवार को 261 दर्ज किया गया था. इतना ही नहीं, एक्सपर्ट ने दिल्ली-एनसीआर को लेकर एक और अलर्ट जारी किया. इसमें बताया कि अगले दो दिन में हालात और बिगड़ेंगे. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पहले ही 400 अंक को पार कर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कहा, अत्यधिक प्रतिकूल मौसम और जलवायु परिस्थितियों के कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा.भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे के आसपास सफदरजंग वेधशाला में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 500 मीटर रह गई. दिन के दौरान तापमान बढ़ने के साथ धीरे-धीरे सुधरकर 800 मीटर हो गई.
'दिल्ली में गैर जरूरी निर्माण पर रोक'
गंभीर वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में गैर-जरूरी निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करने वाली समस्या से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है और महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. केंद्र के प्रदूषण नियंत्रण पैनल ने क्षेत्र में गैर-आवश्यक निर्माण कार्य, पत्थर तोड़ने और खनन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है. दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




