
स्मृति मंधाना की पलाश मुच्छल से टूट गई शादी, क्रिकेटर ने इंस्टा पोस्ट में खुद किया कंफर्म
AajTak
स्मृति मंधाना ने पुष्टि की है कि उनकी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल संग शादी टूट गई है. मंधाना ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. मंधाना ने उस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे.
भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है. मंधाना ने कहा कि उनका पलाश मुच्छल के साथ रिश्ता खत्म हो गया है. यानी उनकी शादी टूट गई है. मंधाना ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस बात की पुष्टि की.
स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं. मैं बहुत निजी स्वभाव की हूं और अपनी प्राइवेट लाइफ को निजी ही रखना चाहती हूं, लेकिन अब यह बताना जरूरी है कि शादी अब रद्द हो चुकी है. मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं खत्म हो जाए. आप सभी से निवेदन है कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें समय दें, ताकि हम इस परिस्थिति से निकल सकें और आगे बढ़ सकें.'
स्मृति मंधाना ने अपने करियर को ही अपनी प्राथमिकता बताया. मंधाना ने लिखा, 'मेरा मानना है कि हम सभी को एक ऊंची ताकत दिशा दे रही है. मेरे लिए वह हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करना रहा है. मैं जितना लंबे समय तक संभव हो सके, अपने देश के लिए खेलना और ट्रॉफियां जीतना चाहती हूं. मेरा पूरा ध्यान उसी पर रहेगा.'
पलाश मुच्छल ने क्या कहा? पलाश मुच्छल ने भी शादी टूटने की बात को कंफर्म किया है. पलाश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है. लोगों को बिना वजह और बिना किसी आधार वाली अफवाहों पर इतनी जल्दी प्रतिक्रिया देते हुए देखना मेरे लिए बहुत तकलीफदेह रहा है, खासकर तब, जब यह मामला मेरे लिए बेहद निजी और अहम रहा. यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, लेकिन मैं अपनी मान्यताओं के साथ मजबूती से इसे पार करूंगा.'

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







