
स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! ये चीनी कंपनी ला रही है गजब का डिवाइस, डिजाइन देखकर लोग हैरान
AajTak
Huawei Watch Buds को कंपनी चीन में लॉन्च करने वाली है. इस डिवाइस की खास बात है कि इसमें स्मार्टवॉच के अंदर ही ईयरबड्स भी रखने का ऑप्शन दिया गया है. यानी ये पहली स्मार्टवॉच होगी जो ईयरबड्स के साथ आएगी. कंपनी ने इसके टीजर को भी जारी किया है.
अभी तक आपने स्मार्टवॉच और TWS ईयरबड्स को अलग-अलग देखा होगा. लेकिन, क्या हो अगर दोनों डिवाइस को अटैच कर दिया जाए? अभी आपको सुनने में यह मजाक लग सकता है. लेकिन ऐसा करने वाली है चीन की एक कंपनी.
ये कॉन्सेप्ट नया नहीं है. चीनी कंपनी Huawei ने इसके बारे में पहले जानकारी शेयर की है. अब कंपनी इस डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी ने इसका ऑफिशियल टीजर भी जारी किया है. इसको Huawei Watch Buds नाम से लॉन्च किया जाएगा.
एक टिप्सटर ने इसके हैंड्स-ऑन फुटेज को भी लीक किया है. आपको बता दें कि एक समय में Huawei का टैबलेट और स्मार्टफोन मार्केट में दबदबा था. लेकिन, फिलहाल यह चीनी मार्केट तक ही सीमित है. रिपोर्ट के अनुसार, Huawei Watch Buds कंपनी के Harmony OS प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे.
लीक वीडियो के आधार पर लग रहा है कि स्मार्टवॉच में दो ईयरबड्स को रखने की जगह दी गई है. ये काफी अनोखा है क्योंकि स्मार्टवॉच काफी स्लीक होती है और इसमें केवल चिपसेट और बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है.
Huawei Watch में कैसे पैक हुए बड्स?
बाहर से देखने में Huawei Watch Buds किसी भी आम स्मार्टवॉच की तरह ही दिखती है. लेकिन, वॉच बड्स नॉर्मल वॉच से ज्यादा मोटी दिखती है. यानी ध्यान से देखने पर लगता है कि कुछ अलग है. डिस्प्ले लीड को बॉटम से ओपन किया जा सकता है. इसमें दो छोटे-छोटे TWS ईयरबड्स दिए गए हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











