
स्पोर्टी ड्राइविंग... 40Km का माइलेज! हाइब्रिड सेग्मेंट के लिए Maruti का जबरदस्त प्लान, जानें डिटेल
AajTak
Maruti Fronx Hybrid: मारुति सुजुकी अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Fronx को हाइब्रिड अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. ख़ास बात ये है कि, इस एसयूवी में कंपनी सीरीज़ हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल करेगी, जो कि ज्यादा किफायती और बेहतर माइलेज प्रदान करेगा.
पेट्रो-डीजल... सीएनजी और इलेक्ट्रिक... इन्हीं के बीच में आता है हाइब्रिड, जो कि मूल रूप से ICE इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के उत्पन्न होने वाले पावर का मिश्रण होता है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी तकरीबन ज्यादातर सेग्मेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है या फिर एंट्री की तैयारी में है. अप्रैल 2020 में डीजल कारों का प्रोडक्शन बंद करने के बाद से मारुति ने पेट्रोल और CNG पोर्टफोलियो पर फोकस बढ़ाया और नजीता ये है कि कंपनी के लाइन-अप में तकरीबन डेढ़ दर्जन से ज्यादा सीएनजी कारें मौजूद हैं. दूसरी ओर इलेक्ट्रिक सेग्मेंट में भी कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti eVX को पेश करने की तैयारी में है. इसके साथ ही मारुति सुजुकी हाइब्रिड सेग्मेंट में भी बड़ा दांव खेलने की सोच रही है.
ऑटोकार की रिपोर्ट के अनुसार यदि सबकुद ठीक रहा तो मारुति सुजुकी आगामी 2025 तक अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Maruti FRONX के हाइब्रिड वर्जन को पेश करेगी. माइलेज और लो-मेंटनेंस के मामले में मारुति सुजुकी हमेशा से अव्वल रही है, लेकिन बीते कुछ सालों में टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो ने बाजार के समीकरण को तेजी से बदल दिया है. अब तक हैवी डीजल और लोहालाट वाहनों के लिए मशहूर टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक सेग्मेंट में लीडर तो बन ही गया है, साथ ही CNG में भी तगड़ी सेंधमारी कर ली है. खैर इस मुद्दे पर बाद में विस्तार से चर्चा करेंगे-
पेट्रोल-सीएनजी से आगे का गेम:
अब मारुति सुजुकी हाइब्रिड वाहनों को लेकर तगड़ा गेम प्लान कर रही है. इंडियन मार्केट में हाइब्रिड कारों ने बिक्री के मामले में इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ दिया है, और इसका सबसे बड़ा श्रेय मारुति सुजुकी और टोयोटा को जाता है. जो इलेक्ट्रिक रेस की भीड़ में शामिल होने के बजाय हाइब्रिड और दूसरे पावरट्रेन पर फोकस कर रहे हैं. यहां तक कि मारुति मो मल्टी फ्यूल स्ट्रेट्जी पर काम कर रही है, हाल ही में कंपनी ने बायोगैस से चलने वाली Wagon R CBG और Brezza CBG कॉन्सेप्ट से भी पर्दा उठाया था.
खब़र आ रही है कि कंपनी अपने कुछ मॉडलों जैसे फ्रांक्स, बलेनो, स्विफ्ट और एक छोटी एमपीपी को हाइब्रिड वेरिएंट में लॉन्च करने की योजना बना रही है. ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी इन कारों पर काम भी कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि, ये कारें टोयोटा द्वारा सोर्स किए हाइब्रिड सिस्टम के साथ नहीं आएंगी, बल्कि मारुति सुजुकी इन्हें खुद डेवलप कर रहा है.
सीरीज हाइब्रिड सिस्टम से दांव:

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









