
स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Asus Zenfone 8, Zenfone 8 Flip हुए लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
AajTak
Asus Zenfone 8 और Zenfone 8 Flip स्मार्टफोन्स को बीती रात ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है. इनमें 64MP कैमरा और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मौजूद है. दोनों में 5G का सपोर्ट भी दिया गया है.
Asus Zenfone 8 और Zenfone 8 Flip स्मार्टफोन्स को बीती रात ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है. इनमें 64MP कैमरा और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मौजूद है. दोनों में 5G का सपोर्ट भी दिया गया है. भारत में कोरोना के चलते इन फोन्स को देरी से लॉन्च किया जाएगा. डिजाइन के मामले में Asus Zenfone 8 और Zenfone 8 Flip स्मार्टफोन्स अपने आप में दोनों अलग फोन्स हैं. 8 Flip में यूजर्स को फ्लिप होने वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. जबकि, Zenfone 8 iPhone 12 Mini की तरह एक कॉम्पैक्ट फोन है. ये फोन्स शुरू में यूरोप और ताइवान में उपलब्ध होंगे. Zenfone 8 की शुरुआती कीमत Euros 599 (लगभग 53,300 रुपये) और Zenfone 8 Flip की शुरुआती कीमत Euros 799 (लगभग 71,100 रुपये) रखी गई है. डिजाइन के मामले में ये फोन्स अलग हैं. लेकिन, इनके हार्डवेयर लगभग एक जैसे हैं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











