
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद ‘बाब अल-मंडेब’ होगा बंद! हूतियों ने दी धमकी, यूरोप तक बढ़ेगा तेल-गैस संकट
AajTak
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद अब यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा बाब अल-मंडेब स्ट्रेट को ब्लॉक करने की धमकी दी है. अगर ऐसा होता है तो वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल की आपूर्ति को गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है.
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था दांव पर लगी है. खाड़ी क्षेत्र में 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के पहले से ही बंद होने की खबरों के बीच, अब यमन के हूती विद्रोहियों ने 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट को ब्लॉक करने की धमकी दी है.
युद्ध के तीसरे हफ्ते में एंट्री लेते ही यमन स्थित हूती विद्रोहियों ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. ईरान के समर्थित इस लड़ाकू समूह ने कहा है कि वो किसी भी पल जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार हैं.
हूती नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने बताया कि उनके बल 'ट्रिगर पर उंगली' रखे हुए हैं और संघर्ष बढ़ने की स्थिति में वो हस्तक्षेप करेंगे. विशेषज्ञों का मानना है कि ये ईरान की 'तीन चरणों वाली रणनीति' का हिस्सा है.
क्या हैं तीन चरण?
पहला चरण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक करना है, जो पहले ही किया जा चुका है. दूसरा चरण लेबनान और गाजा के मोर्चों से इजरायल को उलझाना है और तीसरा चरण हूतियों के जरिए बाब अल-मंडेब को बंद करना है.
यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आर-पार के मूड में ट्रंप, सहयोगी मुल्कों से कहा- अपने युद्धपोत भेजें

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










