Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर बढ़ा टकराव! अब आर-पार के मूड में डोनाल्ड ट्रंप, युद्धपोत भेजने का कर दिया ऐलान

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर बढ़ा टकराव! अब आर-पार के मूड में डोनाल्ड ट्रंप, युद्धपोत भेजने का कर दिया ऐलान

AajTak
Saturday, March 14, 2026 06:54:03 PM UTC

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा के लिए कई देशों से अपने युद्धपोत भेजने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी हाल में इस समुद्री मार्ग को खुला रखेगा और जरूरत पड़ने पर ईरान के तटीय इलाकों पर सैन्य कार्रवाई भी कर सकता है. उधर खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके ऊर्जा ठिकानों पर हमला हुआ तो वह अमेरिकी तेल ढांचों को नष्ट कर देगा.

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की प्रमुख शक्तियों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अपने नौसैनिक जहाज तैनात करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी हाल में इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला रखेगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि ईरान की ओर से इस जलमार्ग को बाधित करने की कोशिशों से प्रभावित कई देश अमेरिका के साथ मिलकर यहां युद्धपोत भेजेंगे, ताकि जहाजों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे.

तनाव बढ़ने से जहाजों की आवाजाही घटी ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास तनाव तेजी से बढ़ रहा है. न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, इस वजह से जहाजों की आवाजाही कम हो गई है और कई तेल टैंकर इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से दूरी बना रहे हैं. इससे ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने और खाड़ी क्षेत्र में सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है.

चीन, फ्रांस, जापान और ब्रिटेन से भी सहयोग की उम्मीद ट्रंप ने कहा कि ईरान की ओर से इस मार्ग को बंद करने की कोशिशों से प्रभावित कई देश अमेरिका के साथ मिलकर यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करेंगे. उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन, फ़्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंगडम समेत अन्य देश भी इस क्षेत्र में अपने जहाज भेजेंगे, ताकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसी भी देश के लिए खतरा न बने.

ईरान के तटीय इलाकों पर हमले की चेतावनी ट्रंप ने सहयोगी देशों से नौसैनिक तैनाती की अपील के साथ यह भी चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका सीधे सैन्य कार्रवाई करेगा. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका पहले ही ईरान की सैन्य क्षमता का बड़ा हिस्सा नष्ट कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद ईरान ड्रोन, समुद्री बारूदी सुरंग या कम दूरी की मिसाइलों के जरिए इस जलमार्ग को बाधित करने की कोशिश कर सकता है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तटवर्ती इलाकों पर भारी बमबारी कर सकता है और ईरानी नौकाओं व जहाजों को निशाना बना सकता है.

खार्ग द्वीप पर अमेरिकी हमले से बढ़ा तनाव खाड़ी क्षेत्र में स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती जा रही है. शुक्रवार को अमेरिकी हमलों में खर्ग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. यह संकेत भी दिया गया कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की कोशिश जारी रखता है तो इस द्वीप के महत्वपूर्ण तेल ठिकानों को भी निशाना बनाया जा सकता है.

ईरान की कड़ी चेतावनी अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने चेतावनी दी कि यदि खार्ग द्वीप पर ऊर्जा साइट्स पर हमला हुआ तो वह अमेरिका से जुड़े तेल ढांचों को पूरी तरह तबाह कर देगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान पर अमेरिका-इजरायल युद्ध तीसरे सप्ताह में पहुंच चुका है और इस टकराव का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर भी दिखने लगा है.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ईरान को चोट पहुंचाने के ट्रंप के दावों के क्या हैं मायने, ग्राउंड रि‍पोर्ट में जानें

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर इजरायली सेना की स्ट्राइक, पूर्व सुप्रीम लीडर के विमान को किया तबाह

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इजरायली सेना ने ईरान के तेहरान में घुसकर बड़ी कार्रवाई की है. इजरायल ने दावा किया है कि उसने रात भर चले ऑपरेशन के दौरान तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के इस्तेमाल वाले विमान को पूरी तरह नष्ट कर दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग की, देखें दुनिया आजतक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को खोलने के लिए 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग की, कहा- हर हाल में होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलेंगे. हालांकि ट्रंप ने किन-किन देशों से युद्धपोत भेजने की मांग की है नाम नहीं बताया.

UAE में 19 भारतीय समेत 35 लोग गिरफ्तार, जंग के बीच शेयर किए फेक वीडियो

यूएई ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं, जिनमें 19 भारतीय शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने एआई से बनाए गए वीडियो और भ्रामक पोस्ट साझा कर लोगों में घबराहट और गलत सूचना फैलाने की कोशिश की थी.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग के बीच चौधरी बना चीन, उठाया ये कदम

चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता की जिम्मेदारी ली है. चीन के विशेष दूत शटल डिप्लोमेसी के जरिए दोनों देशों के बीच संवाद बढ़ाने और विश्वास बहाल करने की कोशिश कर रहा है.

ईरान के चाबहार में US का अटैक, धमाकों की आवाज से गूंज उठा इलाका

अल जज़ीरा ने 'वॉयस ऑफ़ अमेरिका' की फ़ारसी भाषा सेवा के हवाले से बताया है कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने कथित तौर पर ईरान के चाबहार व्यापार क्षेत्र के पास एक पहाड़ पर स्थित सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि व्यापार क्षेत्र के पीछे एक ज़ोरदार धमाका सुना गया.

तेल अवीव में ईरान के हमले का CCTV वीडियो आया सामने, देखें आज सुबह

अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद अब ईरान ने इजरायल पर जवाबी हमले चालू कर दिए है. ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव को निशाना बनाया, इजरायली पुलिस ने बताया कि ये हमले क्लस्टर बम से किए गए और कई इलाकों पर हमला किया गया. जिसके बाद तेल अवीव में भारी तबाही देखने को मिली.

ईरान ने पहली बार दागीं घातक 'सजिल' मिसाइलें, जानें इसकी ताकत

ईरान का अमेरिका और इजरायल पर हमला जारी है. पहली बार ईरान ने अपनी घातक मिसाइल सजिल का इस्तेमाल किया है. ईरानी फौज ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस के तहत 15 मार्च को सजिल मिसाइल का इस्तेमाल किया. ये मिसाइल बेहद घातक मानी जाती है. जानें इसकी खासियत.

ईरानी सैन्य ठिकाने ध्वस्त करने का दावा, US सेंट्रल कमांड ने जारी किया वीडियो

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. आज जंग का 17वां दिन है. इस बीच यूएस सेंट्रल कमांड ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें ईरान के सैन्य ठिकानों को ध्वस्त करने का दावा किया गया है. अमेरिकी सेना का दावा है कि ईरान के विशाल भू भाग पर अब अमेरिका का कब्जा है.

ईरान ने घातक सेजिल मिसाइल से इजरायल पर किया हमला, देखें 9 बज गए

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

ईरान का इजरायल पर ताबड़तोड़ अटैक, पहली बार दागीं 'सजिल' मिसाइलें

ईरान ने एक बार फिर इजरायल पर मिसाइलों की बारिश कर दी है. ये पहली बार है जब ईरान ने हमलों में ठोस-ईंधन वाली सजिल मिसाइलों का इस्तेमाल किया है. इस हमले में ईरान ने इजरायल के प्रशासनिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

सुलग रहा डूरंड लाइन... अफगान-पाकिस्तान ने एक दूसरे को तबाह करने की खाई कसम, ताबड़तोड़ हमले

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तानी वायुसेना ने कंधार प्रांत में घुसकर भीषण हवाई हमले किए हैं, जिसमें उग्रवादी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया गया है.

'मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं...', मौत की खबरों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.

ईरानी हमलों के बीच दुबई में पसरा सन्नाटा, सड़कें वीरान, देखें

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

ईरान के 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमला, देखें क्या बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

ईरान अब सिर्फ कागजी शेर, उनकी नेवी-एयरफोर्स पूरी तरह तबाह, बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कागजी शेर बताया है. ट्रंप ने कहा अमेरिकी सेना ने ईरान के अब तक 7,000 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है.

तेल से यूरिया तक... देखें ईरान युद्ध से अमेरिका में क्या-क्या हुआ महंगा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

मस्ज‍िद में था जब पहले दिन हुआ धमाका, म‍िसाइलों के बीच गुजर रहे रमजान

ईरान VS अमेरिका-इजरायल की जंग का असर दुनिया के कई हि‍स्सों में होने लगा है. रमजान के महीने में ज‍िस तरह म‍िसाइलें आसमान से बरस रही हैं, इसने सबको डरा दिया है. इस बीच कुवैत में रहने वाले तौसीफ ने बताया कि कैसे जंग के बीच रमजान का पाक महीना गुजर रहा है.

भारत में रूसी तेल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड! महंगा बेचकर कितना कमा रहे पुतिन

फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने भारत को सस्ता तेल बेचा था, लेकिन अब रूस के प्रमुख कच्चे तेल यूराल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. अमेरिकी छूट के कारण तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे भारत को रूसी तेल रिकॉर्ड महंगा पड़ रहा है.

तेहरान में इजरायली सेना का बड़ा हमला, एयरस्ट्राइक में सैन्य अंतरिक्ष शोध केंद्र तबाह

इज़रायली सेना ने तेहरान के केंद्र में एक बड़े सैन्य अंतरिक्ष केंद्र को निशाना बनाकर नष्ट करने का दावा किया है. वहीं गाज़ा पट्टी में हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 12 फ़िलिस्तीनियों की मौत की खबर है, जिनमें बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं.

'हमारे पास सबूत...' चीन के किस प्रस्ताव को पाकिस्तान ने ठुकराया, जिनपिंग के लिए बड़ा झटका

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

'हमें बताए बिना बॉर्डर पार ना करें', ईरान पर भारतीय दूतावास की नागरिकों को एडवाइजरी, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

ईरान ने सेजिल मिसाइल का किया इस्तेमाल, एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

'युद्ध इस तरह खत्म हो कि दोबारा...', ईरान ने फिर दिखाई अमेरिका को आंखें

पश्चिम एशिया में जारी भीषण जंग के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट कर दिया है कि तेहरान ने न तो युद्धविराम की गुहार लगाई है और न ही वॉशिंगटन के साथ कोई बातचीत की है। उन्होंने कहा कि ईरान अपनी रक्षा के लिए लंबे समय तक लड़ने को तैयार है.

Video: तेल अवीव की सड़क पर आकर गिरी ईरानी मिसाइल, दिखा खौफनाक मंजर

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us