
स्ट्रीट लाइट-लैंप पोस्ट से चार्ज कर सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, दिल्ली में मिलेगी कर्बसाइड चार्जिंग की सुविधा
AajTak
दिल्ली के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर स्ट्रीट लाइट, लैंप पोस्ट या चार्जिंग पोस्ट के माध्यम से चार्ज करने की सुविधा मिलने वाली है. दिल्ली सरकार कई विभागों के साथ मिलकर कर्बसाइड चार्जिंग का ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है. कर्बसाइड चार्जिंग, विश्व स्तर पर एक उभरती हुई तकनीक है.
दिल्ली में अब इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रमुख सड़कों पर कर्बसाइड चार्जिंग की सुविधा मिलेगी. दिल्ली सरकार कई विभागों के साथ मिलकर ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है. कर्बसाइड चार्जिंग, विश्व स्तर पर एक उभरती हुई तकनीक है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर स्ट्रीट लाइट, लैंप पोस्ट या चार्जिंग पोस्ट के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है.
डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कर्बसाइड चार्जिंग इनस्टॉल करने के लिए बैठक की. डीडीसी की ओर से उपाध्यक्ष जस्मिन शाह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल), बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड, बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड, और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के अधिकारियों ने हिस्सा लिया.
पिछले महीने, दिल्ली सरकार ने दिल्ली में चार्जिंग और स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 3 साल की कार्य योजना तैयार की थी. जिसमें 18 हजार चार्जिंग पॉइंट बनाने का लक्ष्य रखा गया था. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कर्बसाइड चार्जिंग महत्वपूर्ण रणनीति है. इसके तहत मौजूदा सिविक और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया जाता है.
बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्बसाइड चार्जिंग के लिए लैंप पोस्ट और ऑन-स्ट्रीट पार्किंग की साइटों के करीब खाली पड़े सबस्टेशन का इस्तेमाल किया जाएगा. यह प्रक्रिया पायलट प्रोजेक्ट में सभी तीनों डिस्कॉम में 100 कर्बसाइड चार्जर स्थापित कर शुरू होगी. पायलट प्रोजेक्ट को डीडीसी के निर्देशन में डिजाइन किया जाएगा. पीडब्ल्यूडी सड़कों पर कर्बसाइड चार्जर लगाने की जिम्मेदारी डिस्कॉम की होगी.
दिल्ली में पीडब्ल्यूडी की 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कें हैं. जिनमें करीब 1 लाख लैम्प पोस्ट हैं. पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसका पूरी दिल्ली में विस्तार किया जाएगा. दिल्ली की सभी प्रमुख सड़कों पर ईवी चार्जर लगाने का लक्ष्य है. कर्बसाइड चार्जिंग से दोपहिया और तिपहिया वाहनों को सुविधाजनक चार्जिंग का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा जिन आवासीय कॉलोनियों में पार्किंग की सुविधा ठीक नहीं है, वहां इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी.
बैठक के दौरान आंकड़ा पेश किया गया कि विश्व स्तर पर लंदन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में कर्बसाइड चार्जिंग सफल रही है. वहां 30 से 50 फीसदी कार चालक रात में स्ट्रीट साइड पार्किंग का उपयोग करते हैं. यूके में 5,500 से अधिक कर्बसाइड ईवी चार्जर लगाए गए हैं, जिनमें से 80 फीसदी लंदन में ही हैं. न्यूयॉर्क ने भी इसी तरह के पायलट प्रोजेक्ट लागू किए हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









