
स्कूल में मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख लंच ब्रेक में मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार
AajTak
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गैंगरेप की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. हैरानी की बात ये है कि इस वारदात को महज 8 और 10 साल के बच्चों ने अंजाम दिया है. दोनों आरोपी छात्रों ने पहले स्कूल में अश्लील फिल्म देखी, उसके बाद लंचब्रेक के दौरान पांच साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला.
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. हैरानी की बात तो ये है कि इस वारदात को महज 8 और 10 साल के बच्चों ने अंजाम दिया है. वो स्कूल में, जहां उनके माता-पिता ने पढ़ने के लिए भेजा था. लेकिन उन दोनों ने पढ़ाई की बजाए मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखना शुरू कर दिया. इसके बाद उत्तेजना के वशीभूत होकर लंचब्रेक में एक पांच साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जयसवाल ने बताया कि बलात्कार की ये वारदात गोंडा जिले के किशोरी धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निजी स्कूल में हुई है. शुक्रवार को प्राइमरी में पढ़ने वाली मासूम बच्ची लंचब्रेक में स्कूल परिसर में खेल रही थी. उसी समय 8 और 10 साल की उम्र के दो लड़के उसके पास आए. दोनों उसी स्कूल में पढ़ते हैं. दोनों उसे बहला फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गए. वहां बारी-बारी से उसको अपनी हवस का शिकार बनाया. डरी सहमी दर्द से कराहती पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची.
एसपी ने बताया कि घर पहुंचने के बाद पीड़़ित बच्ची ने अपने परिवार को इस जघन्य घटना की जानकारी दी. परिजन उसे लेकर स्कूल में पहुंचे, लेकिन आरोप है कि प्रबंधन ने उन्हें वहां से भगा दिया. उनका कहना था कि वो लोग स्कूल को बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगा रहा हैं. इसके बाद परिजन थाने पहुंचे. उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. लड़की को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था. पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिगों को पकड़ लिया है.
पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो देखने के बाद अपराध करने की बात स्वीकार कर ली है. उनके मुताबिक, उन लोगों स्कूल में ही मोबाइल पर पहले अश्लील फिल्म देखी थी. उसके बाद वो लोग मासूम बच्ची को लेकर स्कूल के पीछे गए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद वो घर चले गए थे. वहां डरे सहमे हुए घर में छिपे हुए थे. पीड़िता ने उन दोनों की पहचान कर ली है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ जांच करने के बाद जुवेनाइल कोर्ट में पेश करेगी. वहां से उनको बाल सुधार गृह भेजा जा सकता है.
बताते चलें कि इसी तरह एक वारदात यूपी के कासगंज जिले में सामने आई थी. यहां एक सगे भाई ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी नाबालिग बहन को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला. इसके बाद वारदात के खुलासे के डर से उसका गला दबाकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ये वारदात जिले की पटियाली कोतवाली इलाके की है. यहां 3 फरवरी 2024 की आधी रात को 19 वर्षीय भाई ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी 17 वर्षीय सगी बहन के साथ रेप कर दिया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



