
स्कूल में टीचर नहीं तो अर्धनग्न हुए पेरेंट्स, अब पूर्ण नग्न की चेतावनी!
AajTak
अभिभावकों ने शिक्षकों की आपूर्ति के लिए पंचायत समिति के गुट शिक्षण अधिकारी से 2 बार लिखित रूप में मांग भी की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला. अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 7 दिनों में उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे सभी कपड़े उताकर पूर्ण नग्न हालत में प्रदर्शन करेंगे.
स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा करवाने के लिए अभिभावकों ने ठंड में शर्ट उतारकर अर्धनग्न हालत में प्रदर्शन किया. मामला महाराष्ट्री के वाशिम जिले का है, जहां स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने को लेकर बार-बार की गई मांग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 7 दिनों में उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे सभी कपड़े उताकर पूर्ण नग्न हालत में प्रदर्शन करेंगे. इससे शिक्षण विभाग में हलचल मच गई.
क्या है मामला? महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मंगरुलपीर शहर के जिला परिषद हाईस्कूल में कक्षा 5वीं से कक्षा 12वीं तक में पढ़ने वाले 1300 विद्यार्थी हैं. इन छात्रों को पढ़ाने के लिए 37 शिक्षकों की जरूरत है, लेकिन स्कूल में सिर्फ 16 शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं.
लिखित रूप में अर्धनग्न प्रदर्शन की दी थी चेतावनी
अभिभावकों ने शिक्षकों की आपूर्ति के लिए पंचायत समिति के गुट शिक्षण अधिकारी से 2 बार लिखित रूप में मांग भी की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला. जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो अभिभावकों ने समिति के गुट शिक्षण को लिखित रूप में अर्धनग्न आंदोलन की चेतावनी दी. इसके बाद भी कोई सुध नहीं ली गई. आखिर में गुस्साए अभिबावकों ने मंगरुलपीर पंचायत समिति के सामने अर्धनग्न आंदोलन कर अपना रोष जताया.
अब पूर्ण नग्न प्रदर्शन को तैयार अभिभावक
अभिभावकों का कहना है कि अगर आगे भी उनकी मांग को नजरअंदाज किया तो वे यहीं नहीं रुकेंगे. उनका कहना है कि वे शिक्षकों की आपूर्ति के लिए अधिकारियों को 7 दिन का समय देते हैं, अगर इस बीच भी कोई उचित कदम नहीं उठा गया तो वे पूर्ण नग्न आंदोलन करेंगे.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





