
स्कूल पर बदमाशों ने किया हमला, बंदूक की नोक पर 39 छात्रों को किया अगवा
AajTak
कडुना राज्य आंतरिक सुरक्षा और गृह मंत्रालय के आयुक्त सैमुअल अरुवान ने एक बयान में कहा, 39 छात्रों के लापता होने की पुष्टि हुई है. जिन लोगों का अपहरण किया गया है उसमें 23 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कई स्कूल स्टाफ का भी अपहरण किया गया है.
उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया में कुछ बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला कर इस क्षेत्र के 39 छात्रों का अपहरण कर लिया है. इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने कहा कि अपहरण गुरुवार देर रात को कडूना राज्य के फेडरल कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री मैकेनाइजेशन के इगाबी स्थानीय सरकारी क्षेत्र में हुआ है. कडुना राज्य आंतरिक सुरक्षा और गृह मंत्रालय के आयुक्त सैमुअल अरुवान ने एक बयान में कहा, 39 छात्रों के लापता होने की पुष्टि हुई है. जिन लोगों का अपहरण किया गया है उसमें 23 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कई स्कूल स्टाफ का भी अपहरण किया गया है.अरुवान ने कहा कि हमला "सशस्त्र डाकुओं" के एक बड़े समूह द्वारा किया गया था. उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने उनसे लोहा लिया और 180 कर्मचारियों और छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया. कुछ छात्र इस दौरान घायल भी हो गए जिनका सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है. अरुवान ने कहा, "सुरक्षा बल लापता छात्रों को ट्रैक करने के लिए अभियान चला रहे हैं." संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपहरण की कड़ी निंदा की और बदमाशों से "उन छात्रों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई का आह्वान किया. इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने दी. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि स्कूल "हिंसा या अपहरण या उन पर किसी अन्य हमले के डर के बिना सीखने के लिए बच्चों के लिए एक सुरक्षित स्थान बने रहें,"
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











