
स्कूल के पास पेड़ से लटकी मिली छात्र की लाश, पुलिस को अत्महत्या की आशंका
AajTak
ठाणे जिले में एक रेजिडेंशियल स्कूल के 10वीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल के पास ही एक पेड़ से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं लग सका है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेजिडेंशियल स्कूल के 10वीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल के पास ही एक पेड़ से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि शनिवार को कुछ राहगीरों ने मुरबाड इलाके में छात्र को पेड़ से लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचित किया. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.उन्होंने कहा कि लड़के के कदम के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
मृतक लड़का पड़ोसी पालघर जिले के जवाहर तालुका के खैरेपाड़ा का रहने वाला था. वह यहां के एक सहायता प्राप्त आदिवासी आश्रम विद्यालय (रेजिडेंशियल स्कूल) का छात्र था. तोकावड़े पुलिस थाने के निरीक्षक दिनकर चकोर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
रैगिंग के चलते आत्महत्या
बता दें कि स्कूली बच्चों की आत्महत्या के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं. बीते दिनों केरल के एर्णाकुलम में आत्महत्या से मरने वाले 15 साल के लड़के की आत्महत्या का मामला भी सामने आया था.
परिवार ने इसके पीछे स्कूल में खतरनाक रैगिंग और धमकाए जाने का आरोप लगाया था. लड़के की मां रजना पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा 'मिहिर को पीटा गया, वर्बल अब्यूज हुआ और आखिरी दिन भी उसे बुरी तरह के ह्यूमीलिएट किया गया. क्रूरता के कृत्यों ने उसे इस तरह तोड़ दिया कि हम समझ भी नहीं सकते'. मिहिर ने त्रिपुनिथुरा में स्थित अपनी अपार्टमेंट बिल्डिंग की 26वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









