
स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल पर BJP बनाम AAP... अफजल गुरु से जुड़े NGO के मुद्दे पर दिल्ली का सियासी पारा हाई
AajTak
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले आरोपी बच्चे को पकड़ा. पुलिस ने बताया कि इस बच्चे का परिवार एक NGO के संपर्क में था. ये वही NGO है जो अफ़ज़ल गुरु की फांसी का विरोध कर रहा था. बीजेपी ने इसको लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है और सीधे अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए हैं. तो वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
दिल्ली के 400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले आरोपी बच्चे के पकड़े जाने के बाद अब इस पर राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी ने इसको लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है और सीधे अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाए हैं. तो वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. AAP सांसद संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि राजनीतिक स्तर इतना गिरा दिया गया है कि छोटे छोटे बच्चों की मिली धमकियों का राजनीतीकरण कर रहे हो.
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 400 स्कूलों में बम की झूठी कॉल करने वाले आरोपी बच्चे को पकड़ा. पुलिस ने बताया कि इस बच्चे का परिवार एक NGO के संपर्क में था. ये वही NGO है जो अफ़ज़ल गुरु की फांसी का विरोध कर रहा था. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने कहा कि एनजीओ ने पहले संसद हमले के दोषी अफ़ज़ल गुरु का समर्थन किया था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में राजनीतिक पार्टी की पहचान बताने से इनकार कर दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद मीडिया से बातचीत में बीजेपी ने दावा किया कि यह आप पार्टी है. इस पर पलटवार करते हुए आप ने कहा कि भाजपा इस मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है.
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी का सबंध ऐसे देश विरोधी एनजीओ से रहा है. आतिशी के अभिभावक ने अफ़ज़ल गुरु को बचाने का काम किया था. AAP की मुख्यमंत्री आतिशी के पैरेंट्स ने अफ़ज़ल गुरु की दया याचिका का समर्थन किया था. क्या आम आदमी पार्टी या उनसे जुड़े किसी एनजीओ का इससे कोई संबंध रहा है? AAP स्पष्ट करे कि इसका उससे क्या संबंध है.'
उधर, दिल्ली पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि एनजीओ या अन्य संस्थाओं ने बच्चे को प्रभावित किया है या नहीं. पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम इस स्तर पर यह निष्कर्ष नहीं निकाल सकते कि बच्चे ने अकेले ही ऐसा किया. हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें कोई राजनीतिक संबंध है या सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने का इरादा है."
ना नेता है, ना नीति है, ना नीयत है: संजय सिंह
इस पर अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "ना नेता है, ना नीति है, ना नीयत है... सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप है. अभी कुछ देर पहले आपने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सुधांशु द्विवेदी की प्रेस वार्ता देखी होगी. दिल्ली की पुलिस को जो मालूम नहीं है ,वो सुधांशु द्विवेदी और अनुराग ठाकुर को मालूम है. आपने राजनीतिक स्तर इतना गिरा दिया कि छोटे छोटे बच्चों की मिली धमकियों का राजनीतीकरण कर रहे हो. मई महीने में पहली धमकी की कॉल आई, लेकिन जो बॉम्ब धमाके की घटना रोहिणी में हुई उसमें कितने अपराधी पकड़े गए उसमें क्या हुआ?"

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






