
'स्कूलों की छत गिर रही, मंदिरों में भगदड़, जवाबदेही से नहीं भाग सकतीं सरकारें...', BJP शासित राज्य सरकारों पर बरसे केजरीवाल और सिसोदिया
AajTak
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने बीजेपी शासित राज्य सरकारों पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने मनसा देवी भगदड़ की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और कहा कि उत्तराखंड सरकार को इसका जवाब देना होगा. इसके अलावा सिसोदिया ने यूपी और राजस्थान में सरकारी स्कूलों की छत गिरने पर सवाल उठाए हैं.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की छत गिरने की घटनाओं और उत्तराखंड के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ पर BJP की राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला है. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस घटना को सिस्टम की नाकामी करार दिया और हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. तो वहीं, सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत पर सवाल उठाए हैं.
केजरीवाल ने मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ पर दुख जताते हुए उत्तराखंड की बीजेपी सरकार से कई सवाल पूछे. उन्होंने कहा, 'सावन में लाखों श्रद्धालु मनसा देवी मंदिर पहुंचते हैं, फिर भी क्राउड मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था हर बार क्यों विफल हो रही है? उत्तराखंड सरकार को इसका जवाब देना होगा.'
भगदड़ की होगी उच्चस्तरीय न्यायिक जांच: केजरीवाल
उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की और कहा कि सिर्फ खानापूरी से बात नहीं बनेगी. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












