
सोसाइटी का फ्लैट, बाथरूम में लाश और बंद मोबाइल... 2 घंटे की CCTV फुटेज से खुली एयर होस्टेस की मर्डर मिस्ट्री
AajTak
फ्लैट के अंदर का मंजर देख कर वहां मौजूद तमाम लोगों के कदम ठिठक गए. पूरे फ्लैट में जगह-जगह खून के छींटे थे और फ्लैट के एक बाथरूम में रूपल की लाश पड़ी थी. रूपल का गला कटा हुआ था. और फर्श पर ढेर सारा खून बिखरा हुआ था.
Rupal Murder Case: 23 साली की वो कमसिन लड़की कामयाबी के आसमान में उड़ान भरना चाहती थी. वो बादलों में उड़ना चाहती थी. वो एयरहोस्टेस बनने का ख्वाब देखती थी. जो अब पूरा हो चुका था. वो मुंबई में एक एयरलाइन के साथ ट्रेनी एयरहोस्टेस के तौर पर काम करने लगी थी. सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन रविवार को अचानक उसने फोन उठाना बंद कर दिया. ना वो घरवालों को फोन कर रही थी, ना उनके फोन कॉल्स रिसीव कर रही थी. इसके बाद घरवालों ने मुंबई में रहने वाले एक परिचित से मदद मांगी और उसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने पूरे परिवार के होश उड़ा दिए.
अंदर से बंद था फ्लैट का दरवाजा
मुंबई के अंधेरी ईस्ट का मरोल इलाका. एनजी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट्स में आम दिनों की तरह सब नॉर्मल था. लेकिन रविवार 4 अगस्त की रात दस बजते-बजते उस सोसायटी में हड़कंप मच चुका था. एक फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार डोर बेल बजाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी. ऊपर से इस फ्लैट में जो लड़की रहती थी, उसका फोन भी लगातार अन आनसर्ड आ रहा था. यानी वो फोन नहीं उठा रही थी.
वारदात के वक्त फ्लैट में अकेली थी रूपल
वो फ्लैट छत्तीसगढ़ की रहनेवाली 23 साल की एक लड़की रूपल ओगरे ने किराए पर ले रखा था, जो एक ट्रेनी एयरहोस्टेस थी. वो फ्लैट में अपनी कजिन के साथ रहती थी. लेकिन इत्तेफाक से उसकी कजिन उस वक्त अपने होम स्टेट यानी छत्तीसगढ़ गई हुई थी और रूपल फ्लैट में अकेली थी. ऐसे में उसके फोन नहीं उठाने पर घरवालों का परेशान होना लाजिमी था.
रूपल के फ्लैट पर बहन ने भेजा था दोस्त

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






