
सोशल मीडिया पर प्यार, फिर धोखा, तीन बार बेची गई लड़की... पढ़ें दर्दनाक दास्तां
AajTak
मामला पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले का है. यहां एक 15 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी. लेकिन बॉयफ्रेंड ने उसे बेंच दिया. इसके बाद वह चार महीने में तीन बार बेंची गई. इस मामले में कोर्ट ने 6 दोषियों को सजा सुनाई है.
सोशल मीडिया पर एक लड़के से दोस्ती और फिर उसके साथ प्यार एक 15 साल की लड़की के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन गया. दरअसल, पश्चिम बंगाल की रहने वाली यह लड़की जिस लड़के के साथ जीवन बिताने का सपना देखकर भागी थी, उसी ने उसे बेंच दिया. इसके बाद लड़की को चार महीने में तीन बार बेंचा गया. इतना ही नहीं इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ रेप भी किया. उसकी 30 साल बड़े शख्स से जबरन शादी भी कराई गई. आईए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
समाचार एजेंसी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले की रहने वाली एक लड़की की 7 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए एक लड़के के साथ मुलाकात हुई थी. दोनों में प्यार हो गया. लड़की स्कूल के बहाने घर से भाग गई थी. 7 जनवरी 2015 को कोलकाता में वह साइंस सिटी के पास लड़के से मिली. यहां से वह बाबूघाट गई. जहां से उसने लड़के के साथ बिहार की बस पकड़ी.
तीन बार बेची गई लड़की
जांच में पता चला कि राहुल लड़की को बस में यह कहकर छोड़कर भाग गया कि वह जल्दी लौट कर आएगा. लेकिन वह नहीं आया. वह लड़की को 1.5 लाख रुपए में बेंचकर भाग गया. इसके बाद एक दूसरा व्यक्ति बस पर चढ़ा, उसने अपने आप को राहुल का दोस्त बताया. वह लड़की को हावड़ा स्टेशन ले गया. जहां से वह ट्रेन से बिहार पहुंचा. बिहार में लड़की को कमल नाम के शख्स को बेंच दिया गया. वह उसे यूपी की बिजनौर की रहने वाली महिला चित्रा के पास ले गया.
चित्रा ने उसे खरीदकर उसकी शादी अपने 45 साल के भाई के साथ कर दी. महीने भर बाद शख्स उसे वापस चित्रा के घर पर छोड़ गया. यहां चित्रा के बेटे ने उसके साथ रेप करना शुरू कर दिया.
कैसे बचकर निकली लड़की?

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





