
सोशल मीडिया पर दोस्ती, अकेले में मुलाकात... लड़की से सामूहिक बलात्कार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
AajTak
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवार के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है. एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा कि मुख्य आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था और वे सोशल मीडिया पर संपर्क में आए थे.
Ranchi Gang Rape Case: झारखंड की राजधानी रांची को एक वारदात ने शर्मसार कर दिया. जहां दो दिन पहले एक लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. लेकिन अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को पुलिस ने यह जानकारी दी.
यह वारदात कुछ दिन पहले नामकुम थाना क्षेत्र में हुई थी, लेकिन पीड़िता के पिता ने 27 अप्रैल को पुलिस थाने जाकर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुमित कुमार अग्रवाल ने पीटीआई को बताया कि शिकायत के आधार पर एक टीम गठित की गई थी और अपराध में शामिल सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवार के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है. एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा कि मुख्य आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था और वे सोशल मीडिया पर संपर्क में आए थे.
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित लड़की को मुख्य आरोपी एक पहाड़ी इलाके में ले गया, जब वह बाजार से लौट रही थी. मुख्य आरोपी के दो साथी पहले से ही उस इलाके में मौजूद थे. उन्होंने कहा कि इसके बाद तीनों आरोपियों ने अपराध को अंजाम दिया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






