
सोने की तस्करी छोड़िए, बैंकॉक से 2 लोमड़ी चेन्नई ले आया शख्स, एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार
AajTak
थाई एयरवेज की फ्लाइट नंबर TG337 से यात्रा कर रहा एक शख्स चेन्नई एयरपोर्ट तक दो जिंदा लोमड़ियों को ले आया. कस्टम अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर 6 दिसंबर को बैंकॉक से चेन्नई आने वाली फ्लाइट के एक यात्री को रोका गया. उसके सामान की तलाशी लेने पर दो जिंदा लोमड़ियां मिलीं, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया.
अभी तक आपने सोने-चांदी और ड्रग्स की तस्करी के बारे में सुना होगा. मगर, चेन्नई एयरपोर्ट पर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को दो जिंदा लोमड़ियों के साथ गिरफ्तार किया गया है. वह अपने साथ दो लोमड़ियों को लेकर बैंकॉक से भारत आया था.
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर 6 दिसंबर को बैंकॉक से चेन्नई आने वाली फ्लाइट के एक यात्री को रोका गया. उसके सामान की तलाशी लेने पर दो जिंदा लोमड़ियां मिलीं. इसके बारे में उसके पास कोई वैद्य दस्तावेज नहीं थे. लिहाजा, उन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया.
आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम 1972 के साथ ही अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि यात्री थाई एयरवेज की फ्लाइट नंबर TG337 से यात्रा कर रहा था.
बैंकॉक से हो रही है जानवरों की तस्करी
यह पहला मामला नहीं है, जब बैंकॉक से इस तरह जानवरों की तस्करी की गई हो. इससे पहले रविवार को भी इसी तरह एक यात्री को पकड़ा गया था. कस्टम अधिकारियों ने जब उसके सामान की तलाशी ली, तो उसमें दो पिग्मी मार्मोटसेट और दो डस्की लीफ मंकी (मरे हुए) मिले थे.
ये दोनों ही बंदरों की विशेष प्रजाति के थे, जो आकार में काफी छोटे होते हैं. इनका वजन करीब 100 ग्राम होता है. इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम 1972 के साथ ही अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










