
'सोनिया गांधी ने क्यों किया छत्तीसगढ़ विधानसभा का उद्घाटन?', नई संसद मामले पर शाह ने कांग्रेस को घेरा
AajTak
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बहिष्कार से कुछ नहीं होता. पूरे देश का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है. ये आप जो कर रहे हैं वो भारत के लोगों का अपमान है. अगली बार आपकी इतनी सीटें भी नहीं आएंगी. जब बीजेपी विपक्ष में थी, हमने आपका सम्मान किया. दो-दो बार देश के चुने हुए प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं कर रहे हो. ये देश की जनता का अपमान है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. 21 विपक्षी पार्टियों ने नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया है. विपक्ष का आरोप है कि राष्ट्रपति से संसद भवन का उद्घाटन नहीं कराना, उनके पद का अपमान है. इस मामले पर मचे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा है कि जनता के समर्थन की वजह से प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में हैं. इस देश के लोग कांग्रेस की राजनीति को देख रहे हैं. जब सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का उद्घाटन किया था. क्या वह सही था? जब झारखंड, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में ऐसा हुआ तो क्या वह सही था. लेकिन बीजेपी को लेकर ये लोग नकारात्मकता फैला रहे हैं.
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और उनके साथी राजनीति करके एक गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं. कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है. मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में आपने क्या किया. राज्यपाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उद्घाटन के लिए नहीं बुलाया गया.
कांग्रेस के बहिष्कार से कुछ नहीं होता
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैं कांग्रेस को कहना चाहता हूं कि आपके बहिष्कार से कुछ नहीं होता. पूरे देश का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है. ये आप जो कर रहे हैं वो भारत के लोगों का अपमान है. अगली बार आपकी इतनी सीटें भी नहीं आएंगी. जब बीजेपी विपक्ष में थी, हमने आपका सम्मान किया. दो-दो बार देश के चुने हुए प्रधानमंत्री का सम्मान नहीं कर रहे हो. ये देश की जनता का अपमान है. शाह ने कहा कि लेकिन चिंता नहीं करें. मोदी जी 300 से अधिक सीटों के साथ एक बार फिर 2024 में सत्ता में लौट रहे हैं.
बता दें कि कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया है. इन दलों में कांग्रेस, डीएमके (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम), AAP, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), समाजवादी पार्टी, भाकपा, झामुमो, केरल कांग्रेस (मणि), विदुथलाई चिरुथिगल कच्ची, रालोद, टीएमसी, जदयू, एनसीपी, सीपीआई (एम), आरजेडी, AIMIM, AIUDF (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, नेशनल कॉन्फ्रेंस, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और मरुमलार्ची द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके) शामिल हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












