
सोनिया के 9 मुद्दे, डेरेक का कोरा कागज और सरकार का साइलेंस... संसद के विशेष सत्र के एजेंडे पर हंगामा क्यों है बरपा?
AajTak
संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. राज्यसभा में टीएमसी के फ्लोर लीडर डेरेक ओ'ब्रायन ने कोरा कागज ट्वीट कर कहा है कि ये संसद के विशेष सत्र का एजेंडा है. संसद के विशेष सत्र के एजेंडे को लेकर हंगामा क्यों है बरपा?
कोरा कागज... राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संसदीय दल के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने सोशल साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर एक कोरे कागज की तस्वीर शेयर की है. बुधवार को कोरे कागज की तस्वीर शेयर करते हुए डेरेक ने कैप्शन में लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है. ये है एजेंडा. डेरेक का ये सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय में आया है जब संसद के विशेष सत्र का एजेंडा क्या है? इसे लेकर हंगामा बरपा है.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में भी सवाल किया है कि संसद के विशेष सत्र का एजेंडा क्या है? उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि विपक्ष को विशेष सत्र के एजेंडे के संबंध में कोई जानकारी नहीं है.
उन्होंने अपनी चिट्ठी में ये भी लिखा है कि आम तौर पर विशेष सत्र से पहले बातचीत होती है, सहमति बनती है और इसका एजेंडा भी पहले से तय होता है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब बिना एजेंडा तय हुए कोई बैठक बुलाई जा रही है. विशेष सत्र में पांच दिन गवर्नमेंट बिजनेस के लिए आवंटित किए जाने को सोनिया ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और नौ मुद्दे भी बताए हैं जिन पर विपक्ष चर्चा चाहता है. इनमें महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की मांगें, एमएसएमई, जातीय जनगणना, केंद्र-राज्य संबंध, चीन सीमा और सामाजिक सद्भाव के साथ ही अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग शामिल है.
सिर्फ मोदी चालीसा के लिए नहीं बैठेंगे- जयराम
संसद के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक भी हुई. इस बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस इस सत्र में केवल मोदी चालीसा के लिए नहीं बैठेगी. पार्टी इस सत्र में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दे भी उठाएगी. देश के लिए जो मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, उन पर चर्चा के लिए पार्टी दबाव डालेगी. इससे पहले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के आवास पर इंडिया गठबंधन की कैम्पेन कमेटी की मीटिंग हुई. इस बैठक में भी संसद के विशेष सत्र का मुद्दा छाया रहा.
संसद के विशेष सत्र को लेकर क्यों बरपा है हंगामा

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






