
सोना ₹13000 और चांदी ₹26000 टूटी... गोल्ड-सिल्वर ETFs से लेकर हिंदुस्तान कॉपर के शेयर क्रैश
AajTak
मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट देखी गई है, जिस कारण कुछ शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. हिंंदुस्तान कॉपर के शेयरों में भारी गिरावट आई है.
बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट हावी है. सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में कारोबार कर रहे हैं. वहीं सोना-चांदी में भारी गिरावट आई है. कामोडिटी मार्केट में सोना और चांदी के भाव 26 हजार रुपये तक गिर गए हैं. सोना 9 फीसदी यानी 13000 रुपये टूटकर एमसीएक्सप पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी के दाम में 26000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है.
इस बीच, मेटल सेक्टर में भी बड़ी गिरावट देखी गई है, जिस कारण सिल्वर ईटीएफ, गोल्ड ईटीएफ में 11 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं इससे जुड़े मेटल स्टॉक भी टूटे हैं.
वेदांता के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट आई है. Hidustan Zinc के शेयर में 10%, हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.













