
सोना हुआ 1 लाख 51 हजार... चांदी भी सस्ती! यहां जानें Gold-Silver का लेटेस्ट रेट
AajTak
6 फरवरी 2026, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने (प्रति 10 ग्राम) का रेट 1 लाख 51 हजार रुपये से ऊपर दर्ज हुआ है. आज सोने के दाम में थोड़ी गिरावट आई है. जबकि चांदी (999 शुद्धता, प्रति 1 किलो) के कीमत 13 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हुई है. आइए जानते हैं सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है?
6 फरवरी 2026 को सोना-चांदी के भाव एक बार फिर सस्ते हुए हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार शाम 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का दाम ₹139692 था, जो शुक्रवार को घटकर ₹138764 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं, चांदी (999, प्रति किलो) के रेट में भी शुक्रवार को 13 हजार रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है.
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट
IBJA रेट (गुरुवार, 5 फरवरी 2026)
गुरुवार को सोने का भाव (999 शुद्धता): सुबह का रेट: ₹153012 प्रति 10 ग्राम शाम का रेट: ₹152502 प्रति 10 ग्राम
गुरुवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता): सुबह का रेट: ₹252232 प्रति किलो शाम का रेट: ₹254339 प्रति किलो
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं. IBJA की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित रेट शनिवार और रविवार के साथ-साथ केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं.













