
सोना-चांदी और क्रिप्टो क्रैश... अब शेयर बाजार में लौटेगी तेजी? क्या कह रहे एक्सपर्ट्स
AajTak
कमोडिटी से लेकर शेयर बाजार तक में भारी गिरावट आई है. चांदी के दाम करीब 1.91 लाख रुपये टूट चुके हैं. वहीं बिटकॉइन में 40 फीसदी तक की गिरावट आई है. ऐसे में क्या शेयर बाजार में तेजी का अनुमान है...
पिछले कुछ दिनों में सोना, चांदी और क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 1.90 लाख रुपये से ज्यादा गिर चुकी है, जबकि सोने के दाम में 44 हजार रुपये तक की गिरावट आई है. इतना ही नहीं, क्रिप्टो मार्केट भी बुरी तरह टूटा है.
अब सवाल उठ रहा है कि क्या शेयर बाजार में गिरावट का दौर समाप्त होने जा रहा है? क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि सोने-चांदी और क्रिप्टो में गिरावट के बाद अब निवेशक शेयर बाजार में की ओर बढ़ेंगे. आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स इसपर क्या कह रहे हैं, क्या सच में शेयर बाजार के अच्छे दिन लौट रहे हैं.
क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट क्रिप्टो मार्केट में भी बड़ी गिरावट आई है और पिछले 4 महीनों 2 ट्रिलियन डॉलर साफ हो चुके हैं. अक्टूबर 2025 में इसकी वैल्यू रिकॉर्ड हाई 4.3 ट्रिलियन डॉलर पर थी, जो अब 2.3 ट्रिलियन डॉलर चुका है. इसका मतलब है कि सिर्फ चार महीने में ही क्रिप्टो मार्केट आधा हो चुका है. बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई से करीब 40 फीसदी नीचे गिर चुका है.
सोना-चांदी में भी बड़ी गिरावट शुक्रवार को चांदी अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 40 फीसदी से ज्यादा गिर गई. एमसीएक्स पर इसका रिकॉर्ड हाई लेवल 4.20 लाख रुपये था, जो शुक्रवार को 2.29 लाख रुपये के भाव पर आ पहुंची. इसी तरह सोने का रिकॉर्ड हाई 1.93 लाख रुपये है, जो शुक्रवार को 1.49 लाख रुपये पर आ गया. यह बड़ी गिरावट कमजोर फेड संकेत और डॉलर के मजबूत होने से नीचे आया है. अभी इस असेट में अस्थिरता बनी हुई है.
शेयर बाजार भी सेफ नहीं: नीतिन कामथ अरबपति नीतिन कामथ का कहना है कि मजबूत असेट सोना, चांदी और क्रिप्टो में अचानक गिरावट आने के बाद शेयर बाजार भी नीचे जा सकता है. खासकर ऐसे समय में जब लीवरेज ज्यादा है. कामथ ने कहा है कि ऐसी वोलैटिल समय में इक्विटीज में भारी गिरावट आ सकती है, जो पहले कई बार हो चुका है.
शेयर बाजार में तेजी का सीनारियो क्या है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार को बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर अभी अच्छा है. कंपनियों के फंडामेंटल्स, ग्रोथ ड्राइव्स जैसे आईटी, बैंक और इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी मजबूत हैं. अगर क्रिप्टो, कमोडिटी वोलैटिलिटी शांत होती है और ग्लोबल लिक्विडिटी बढ़ती है, तो शेयर बाजार फिर तेजी में लौट सकता है. कई वैल्यू ओरिएंट निवेशक मानते हैं कि गिरावट एक खरीद का मौका भी दे सकती है जैसे इतिहास में कई बार हुआ है. एक्सपर्ट्स का कहना है अस्थिरता कम होने के बाद इक्विटी में लिक्विडिटी वापस आ सकती है.













