
सोते बच्चों के बेबी मॉनीटर से आने लगी डरावनी आवाजें, महिला ने शेयर किया किस्सा
AajTak
हाल में एक कपल ने घर से बाहर जाते हुए अपने दो छोटे बच्चों को पड़ोसी के हाथों बेबीसिटिंग के लिए सौंप दिया. महिला ने इस बेबीसिटिंग सेशन को लेकर रे़डिट पर डरावना अनुभव साझा किया है.
आम तौर पर लोग छोटे बच्चों का ध्यान रखने के लिए हमेशा उनके आसपास न रह पाने के स्थिति में बेबी मॉनीटर लगा देते हैं. इससे बच्चे की रोने की आवाज हो या कोई और गड़बड़ी हो सबकुछ हॉल या फिर दूसरे कमरे में आसानी से सुना जा सकता है. हाल में एक कपल ने घर से बाहर जाते हुए अपने दो छोटे बच्चों को पड़ोसी के हाथों बेबीसिटिंग के लिए सौंप दिया.अब इस महिला ने इस बेबीसिटिंग सेशन को लेकर रे़डिट पर डरावना अनुभव साझा किया है.
महिला ने लिखा- मैंने इन बच्चों को फर्स्ट फ्लोर के एक रूम में सुला दिया और नीचे आकर घर का काम करने लगी. इस दौरान मैं वीडियो बेबी मॉनीटर से उनपर लगातार नजर बनाए थी.काफी देर हो गई थी तो मुझे लगा कि संभव है कि दोनों गहरी नींद में सो गए होंगे. तभी मॉनीटर से एक आवाज आई. ये किसी छोटे बच्चे के गाने की आवाज थी. वो क्या गा रहा था ये तो नहीं समझ आया लेकिन ये बेहद डरा देने वाली आवाज थी. मैंने मॉनीटर में देखा तो दोनों में से कोई भी बच्चा हिल नहीं रहा था.
महिला ने आगे बताया- मैं हड़बड़ाकर बच्चों के कमरे में पहुंची और देखने लगी की दोनों बच्चे ठीक तो हैं. यहां आकर समझ आया कि दोनों बच्चों में से तीन साल का छोटा वाला बच्चा नींद न आने पर गाना गा रहा था. बच्चों की मां ने मुझे उनकी इस आदत के बारे में नहीं बताया था. वो खामोशी से लेटा हुआ गाना गा रहा था और मैं मॉनीटर में इसे सुनकर बुरी तरह से डर गई थी.
महिला के पोस्ट में इस किस्से पर लोगों ने ढेरों कमेंट किए और उनके मजे लिए.बहुत से लोगों ने ये भी बताया कि वे उसकी जगह होते तो क्या करते. एक यूजर ने कहा- मैं तो कभी कमरे में वापस जाने की हिम्मत ही न कर पाता. एक अन्य ने लिखा- मैं सीधे बच्चों के माता पिता को फोन करके बच्चों को घर ले जाने के कहता.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









