
सैलून के बाहर को-ऑर्ड सेट में स्पॉट हुईं Alia Bhatt, यूजर्स ने उड़ाया मजाक, बोले- नाइट ड्रेस तो चेंज कर लेती
AajTak
आलिया भट्ट को हाल ही में मुंबई में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान आलिया कंफर्टेबल प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहने हुए नजर आईं. आलिया को सैलून के बाहर देखकर पैपराजी ने उन्हें घर लिया. लेकिन आलिया को देखकर लगता है कि वो थोड़ा जल्दी में हैं. आलिया पैपराजी से कहती हैं- जा रही हूं बाबा, एयरपोर्ट जाना है.
क्लासी और एलीगेंट लुक से फैंस के दिलों को जीतने वाली आलिया भट्ट के लुक ने इस बार फैंस को निराश कर दिया है. फैंस हमेशा ही आलिया की फैशन च्वॉइस से काफी इंप्रेस नजर आते हैं, लेकिन इस बार आलिया को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल होना पड़ रहा है. कई यूजर्स आलिया के कपड़ों का मजाक उड़ा रहे हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












