
सैम कुरेन ने गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट, मांगी माफी
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन टलने के बाद विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट रहे हैं. विदेशी खिलाड़ी जो अपने घर पहुंच चुके हैं उन्हें क्वारनटीन में रहना पड़ रहा है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन भी इसमें शामिल हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन टलने के बाद विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट रहे हैं. विदेशी खिलाड़ी जो अपने घर पहुंच चुके हैं उन्हें क्वारनटीन में रहना पड़ रहा है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन भी इसमें शामिल हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से खेलने वाले कुरेन इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और वह क्वारनटीन में हैं. कुरेन क्वारनटीन में होने के कारण अपनी गर्लफ्रेंड इसाबेल सायमंड विलमॉट को काफी मिस कर रहे हैं. इसाबेल का गुरुवार को बर्थडे था और उन्हें बधाई देने के लिए सैम कुरेन ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया. सैम ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए दिल को छू लेने वाला नोट लिखा और साथ ही उनसे माफी भी मांगी है. (Photo Source: Instagram) इसाबेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए सैम कुरेन ने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामना इसाबेल सायमंड विलमॉट. माफ करना, आज मैं वहां नहीं हो सकता हूं. उम्मीद है कि आज का तुम्हारा दिन बेहद शानदार रहेगा. अगले कुछ ही दिन में तुम्हें देखने के लिए बेताब हो रहा हूं.' (Photo Source: Instagram)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









