
सैफ पर चाकू से हमला, सलमान के घर के बाहर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या... सवालों के घेरे में बांद्रा की सुरक्षा
AajTak
बाबा सिद्दीकी पर हुए जानलेवा हमले और सलमान खान के घर पर गोलीबारी का हवाला देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा,
फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके मुंबई स्थित घर में एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया. उनका फिलहाल लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जुलाई 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर पर भी हमला हुआ था , उस इलाके में हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी आवासों के लिए मशहूर. यहां लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े दो शूटरों ने कथित तौर पर उनके घर पर गोलियां चलाई थीं.
इस हमले के बाद सलमान खान ने अपने गैलेक्सी होम्स अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी और यहां बुलेटप्रूफ ग्लास और इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगा दी. इससे पहले अक्टूबर 2024 में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री, सलमान खान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिस समय गोली मारी गई उस समय बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के ऑफिस के बाहर थे. हमलावर बिश्नोई गैंग के थे.
बांद्रा में रहते हैं ये फिल्मी सितारे
बांद्रा जिसे फिल्मी हस्तियों के सुरक्षित इलाका माना जाता था, इन हमलों ने यहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.सैफ अली खान और सलमान खान के अलावा, बांद्रा में रहने वाले अन्य प्रमुख अभिनेता शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, संजय दत्त, रेखा, जीनत अमान, अनन्या पांडे, फरहान अख्तर और सायरा बानो हैं.
यह भी पढ़ें: कैसे हुई सैफ अली खान पर हमला करने वाले की पहचान? टेक्नोलॉजी ने खोल दिए राज
प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












