
सैफ अली खान की सलामती की दुआ पढ़ रहे 'फ्लैग हाउस' के केयरटेकर, एक्टर के पास भोपाल में है ₹1000 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी
AajTak
Saif Ali Khan's property: नवाब पटौदी के अलावा सैफ अली खान को भोपाल नवाब भी कहा जाता है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सैफ अली खान की हजार करोड़ से ज्यादा कीमत की संपत्ति है.
Saif Ali Khan Attacked: मुंबई में एक्टर सैफ अली खान पर हमले की खबर से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तमाम लोग दुखी हैं. लोग अब सैफ की सलामती के लिए लगातार दुआ पढ़ रहे हैं.
नवाब पटौदी के अलावा सैफ अली खान को भोपाल नवाब भी कहा जाता है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सैफ अली खान की हजार करोड़ से ज्यादा कीमत की संपत्ति है.
सैफ की एक ऐसी ही प्रॉपर्टी 'फ्लैग हाउस' के केयरटेकर अजीज मियां ने aajtak को बताया कि खबर सुनने के बाद से ही तमाम लोग दुखी हैं. उनकी सलामती के लिए लगातार दुआ पढ़ रहे हैं.
भोपाल में फ्लैग हाउस के करीब रहने वालों ने बताया कि अब तो पटौदी परिवार कभी भोपाल आता है तो होटल नूर-उस-सबाह में रुकता है. सैफ पर हमले के बाद भोपाल में पटौदी परिवार को जानने वाले भी दुखी हैं और सैफ की सलामती की दुआ मांग रहे हैं.
पड़ोसियों के मुताबिक, सैफ अली खान और उनका परिवार इतना शाही होने के बावजूद भी भोपाल के लोगों से बहुत घुल-मिलकर रहता है.
बता दें कि 21 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने वाले नवाब मंसूर अली खान पटौदी अपनी मां साजिदा सुल्तान के निधन के बाद भोपाल नवाब की संपत्ति के केयरटेकर रहे थे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












