
सेफ्टी ऑडिट, मजदूरों के काम पर ब्रेक... जानिए उत्तरकाशी की हादसे वाली सुरंग का अब आगे क्या होगा?
AajTak
उत्तरकाशी जिले में सिल्कयारा सुरंग परियोजना चर्चा में है. यहां 12 नवंबर को लैंडस्लाइड के बाद 41 मजदूर फंस गए थे. 17 दिन बाद मंगलवार को इन मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बचाव अभियान के एक दिन बाद सिल्क्यारा सुरंग वीरान नजर आ रही है. ये सुरंग केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी चारधाम परियोजना का हिस्सा है. इसके जरिए एक ऐसा रास्ता तैयार किया जा रहा है, जिससे हर मौसम में यमुनोत्री तक पहुंचा जा सके.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल से 41 मजदूरों को मंगलवार शाम सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. यहां देश और दुनिया के एक्सपर्ट की निगरानी में 17 दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था. बुधवार को जब मशीनों समेत ऑपरेशन टीम चली गई तो यह जगह वीरान नजर आई. बचाव अभियान के दौरान बंद किए गए सुरंग के पास के रास्ते बुधवार को खोल दिए गए. हालांकि पुलिसकर्मियों की एक टीम मौके पर तैनात की गई है. सरकार ने सुरंग का सेफ्टी ऑडिट करवाए जाने के आदेश दिए हैं. यहां काम करने वाले मजदूरों को ब्रेक दिया है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इस सुरंग का भविष्य क्या होगा?
उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खैरवाल के अनुसार, मंगलवार शाम को होरिजेंटल ड्रिलिंग में सफलता मिलने के बाद वर्टिकल ड्रिलिंग रोक दी गई थी. केंद्र और राज्य सरकारों की कई एजेंसियों की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. एनडीआरएफ के अनुसार, 60 कर्मचारी बचाव स्थल पर डेरा डाले हुए थे. 20 स्टैंडबाय पर थे. बुधवार को इन सभी को वापस लौटने के लिए कहा गया. दोपहर में रैट-होल माइनर्स की टीम साइट पर आई. उन्होंने मीडिया से बात की और जल्द ही वापस चले गए.
'12 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट'
बता दें कि 12 हजार करोड़ रुपए की यह महत्वाकांक्षी सिल्कयारा सुरंग परियोजना 4.5 किलोमीटर लंबी है. यह केंद्र सरकार की 900 किलोमीटर लंबी 'चार धाम यात्रा ऑल वेदर रोड' प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है. इस परियोजना का लक्ष्य उत्तराखंड के चार पवित्र शहरों यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करना है. सिलक्यारा से बरकोट के बीच राडी नामक पहाड़ में छेद करके इस सुरंग को बनाया जा रहा है. हालांकि इसके निर्माण की खामियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस संबंध में निर्माण एजेंसी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की तरफ से अभी कोई बयान नहीं दिया गया है.
'कुछ दिन बंद रहेगा काम'
यहां एक पुलिसकर्मी ने बताया, सुरंग का निर्माण कार्य कुछ दिनों तक बंद रहेगा. सूत्रों के अनुसार, काम रोक दिया गया है. मजदूरों को दो दिनों के लिए आराम दिया गया है. नाम ना छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने कहा, उसे दो दिन तक आराम करने के लिए कहा गया है, जिसके बाद ठेकेदार की तरफ से जानकारी दी जाएगी. एक अधिकारी ने कहा, सुरक्षा ऑडिट होने तक काम रुका रहेगा.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






