
सेना प्रमुख नरवणे के बयान पर भड़का चीन, UP चुनावों से जोड़ा
AajTak
सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे के बयान पर भड़कते हुए चीन के ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये भारत की एक चाल है. चीनी मीडिया ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव आ रहे हैं, ऐसे में भारत के कुछ कट्टरपंथी ताकतें की तरफ से सीमावर्ती क्षेत्रों में हरकत हो सकती है, इसलिए भारत के पड़ोसी देशों को सतर्क करने की जरूरत है.
चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स थल सेना दिवस पर दिए गए सेना प्रमुख मनोज नरवणे के बयानों पर भड़क गया है अखबार ने लिखा है कि नरवणे भारत की आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए चीन विरोधी रुख अपना रहे हैं. ग्लोबल टाइम्स ने एक बार फिर अनर्गल बातें छापी हैं. ग्लोबल टाइम्स लिखता है कि CDS बिपिन रावत के निधन के बाद नरवणे को उनकी कुछ जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. रावत चीन विरोधी बयानबाजी करते रहते थे, इसलिए नरवणे भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चल रहे हैं ताकि उनकी स्थिति मजबूत हो सके. #Opinion: Naravane’s anti-China rhetoric went against the 14th round of China-India military talks. Hard-line forces in India may carry out risky operations in border areas in 2022, deserving vigilance from neighbors such as China, Pakistan & Nepal. https://t.co/dbEc664ZFX

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












