
सेना को कार्रवाई की खुली छूट... किसी भी वक्त पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार संभव, आज CCS की अहम बैठक
AajTak
22 अप्रैल को दहशतगर्दों नापाक साजिश को अंजाम दिया, 23 अप्रैल को सीसीएस की बैठक हुई और अब बुधवार को फिर सीसीएस की अहम मीटिंग है. ये बैठक बहुत अहम हैं, क्योंकि 23 अप्रैल को हुई सीसीएस की बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की थी. अब सैन्य कार्रवाई की बारी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की. 90 मिनट चली बैठक में आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री ने सेनाओं को खुली छूट दे दी है. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहे. इस हाईलेवल मीटिंग में प्रधानमंत्री ने बड़े और कड़े एक्शन को हरी झड़ी दिखा दी.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तीनों सेना को खुली छूट दे दी है. तीनों सेनाएं जैसे चाहे, वैसे देश के दुश्मनों को जवाब दे सकती है. मतलब यही है कि अब दहशतगर्दों और उनके आकाओं के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का वक्त है. लेकिन भारत क्या करेगा, इसके संकेत पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे चुके हैं.
22 अप्रैल को दहशतगर्दों नापाक साजिश को अंजाम दिया, 23 अप्रैल को सीसीएस की बैठक हुई और अब बुधवार को फिर सीसीएस की अहम मीटिंग है. ये बैठक बहुत अहम हैं, क्योंकि 23 अप्रैल को हुई सीसीएस की बैठक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ डिप्लोमैटिक स्ट्राइक की थी. अब सैन्य कार्रवाई की बारी है.
उधर, भारत के एक्शन से पहले ही पाकिस्तान एटमी युद्ध का राग अलापने लगा. भारत को एटमी युद्ध की गीदड़भभकी दे रहा है. ये तब है जब चार बार पाकिस्तान की तरफ से युद्ध छेड़ने की गुस्ताखी की गई. हर बार पाकिस्तान की गलतफहमी को भारत ने दूर किया और पाकिस्तानी सेना और उनके हुकमरानों को उसकी हैसियत दिखाई. एक बार फिर पहलगाम आतंकी हमले की पटकथा लिखकर पाकिस्तान ने अपनी शामत को दावत दे दी है.
भारतीय सेना कोई भी फैसला लेने के लिए स्वतंत्र
पहलगाम आतंकी हमला आतंकवादियों और आतंकवाद की फैक्ट्री यानी पाकिस्तान के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगी. कारण, भारत ने खुल्लम-खुल्ला ऐलान कर दिया है कि अबकी बार हमले को अंजाम देने वाले दहशदगर्दों का पूरा हिसाब होगा यानी भारत के निशाने पर पाकिस्तान और आतंक के ठिकाने हैं, जो पीओके यानी पाकिस्तान ऑक्यूपायड पाकिस्तान में है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






