
सेना के 30 जवानों की दिल्ली से लद्दाख तक की बाइक रैली, द्रौपदी मुर्मू पर लिखी गई किताब, देखें पॉपुलर न्यूज
AajTak
हरियाणा के मेवात में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो पुलिस अधिकारियों पर हमले से भी नहीं डर रहे. मेवात में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे डीएसपी को माफियाओं ने डंपर से कुचल दिया. इस मामले में आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सेना के 30 जवान बाइक रैली पर निकलेंगे और दिल्ली से लद्दाख पहुंचेंगे. टीम में महिला जवान भी शामिल हैं. राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर एक किताब लिखी गई है जिसे महज 15 दिन में एक 13 साल की बच्ची ने लिखी है. देखें आज की पॉपुलर न्यूज सईद अंसारी के साथ.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












