
सेना की Rocket Force होगी और शक्तिशाली, मिलेगी 1,500 KM रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल!
AajTak
रॉकेट फोर्स की दिशा में काम कर रही भारतीय सेना के लिए एक अच्छी खबर है. जल्द ही सेना को करीब 1,500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली कम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलें मिल सकती हैं. बता दें कि रॉकेट फोर्स बनाने की दिशा में भारत के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) भी काम कर रहे थे.
भारत के पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) के प्लान को आगे बढ़ाते हुए सेना की रॉकेट फोर्स (Rocket Force) को और मजबूत करने पर काम शुरू हो गया है. इसके तहत मीडियम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल तैनात करने की तैयारी हो रही है. भारतीय सेना करीब 1,500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली कम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलों को रॉकेट फोर्स के हिस्से की तरह तैनात करने की योजना बना रही है.
रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने आजतक को बताया कि रॉकेट फोर्स बनाने की तरफ कोशिशें तेज कर दी गई हैं. प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों को खरीदने के प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय पहले ही मंजूरी दे चुका है और अब मीडियम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है.
इसलिए बनाई जा रही रॉकेट फोर्स
बताया जा रहा है कि सेना को कन्वेंशनल रोल में इस्तेमाल करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल्स के मौजूदा बेड़े में से किसी को चुनने का मौका मिल सकता है. सेना मीडियम दूरी की मारक क्षमता को मजबूत करने के लिए रॉकेट फोर्स बना रही है. पाकिस्तान और चीन दोनों के पास ये क्षमताएं हैं.
बड़े पैमाने पर होगा मिसाइलों का प्रोडक्शन
अब प्रलय मिसाइलों का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन किया जाएगा और भविष्य में ऑपरेशनल सर्विस के लिए भी इसके तैयार होने की उम्मीद है. रॉकेट फोर्स प्रोजेक्ट से रणनीतिक रॉकेट फोर्स डेवलप करने के सेना के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत ने भी इसकी वकालत की थी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






